राजधानी दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिले के शालीमार बाग में पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद नॉर्थ वेस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ टीम सक्रिय हो गई और एनकाउंटर में अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी की पहचान गुड्डू के रुप में हुई जो शालीमार बाग में हुई एक हत्या के मामले में वांटेड था. पुलिस ने इस एनकाउंटर को आधी रात को अंजाम दिया.
पुलिस ने बताया की आरोपी गुड्डू पर बलात्कार, हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज है. वो वांटेड लिस्ट में भी शामिल था और काफी लंबे समय से पुलिस के रडार पर बना हुआ था.
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गुड्डू इलाके में सक्रिय है, जिसके बाद डीसीपी नॉर्थ वेस्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने मामले का संज्ञान लेते हुए रणनीति बनाई. पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए इलाके में आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. गुड्डू को इस बात की भनक लगते ही उसने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस के जवाबी फायरिंग में गुड्डू घायल हो गया.
घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत अपने काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद इलाज के लिए उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया. आरोपी की हालत ठीक है.
सूत्रों के अनुसार, पूरी घटना के बाद इलाके में तनाव का महौल बना हुआ है. मौके पर क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीमें पहुंचीं. पुलिस ने हथियार और अन्य सबूतों को घटनास्थल से बरामद किया.
आपको बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस की जांच अभी भी जारी है और गुड्डू के आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन कर रही है.
ये भी पढ़ें:दिल्ली आर्बिट्रेशन वीकेंड 3.0 की शुरुआत, CJI बी.आर. गवई बोले–भारत वैश्विक आर्बिट्रेशन हब बनने की कगार पर
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…