Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली के शालीमार बाग में कुख्यात अपराधी के साथ हुई मुठभेड़, एनकाउंटर में पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के स्पेशल टास्क की टीम ने एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में पकड़ा. आरोपी पर बलात्कार, हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज है.

राजधानी दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिले के शालीमार बाग में पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद नॉर्थ वेस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ टीम सक्रिय हो गई और एनकाउंटर में अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की पहचान गुड्डू के रुप में हुई जो शालीमार बाग में हुई एक हत्या के मामले में वांटेड था. पुलिस ने इस एनकाउंटर को आधी रात को अंजाम दिया.

आरोपी पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज

पुलिस ने बताया की आरोपी गुड्डू पर बलात्कार, हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज है. वो वांटेड लिस्ट में भी शामिल था और काफी लंबे समय से पुलिस के रडार पर बना हुआ था.

पुलिस ने घायल कर किया काबू

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गुड्डू इलाके में सक्रिय है, जिसके बाद डीसीपी नॉर्थ वेस्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने मामले का संज्ञान लेते हुए रणनीति बनाई. पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए इलाके में आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. गुड्डू को इस बात की भनक लगते ही उसने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस के जवाबी फायरिंग में गुड्डू घायल हो गया.

घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत अपने काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद इलाज के लिए उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया. आरोपी की हालत ठीक है.

मामले की जांच जारी

सूत्रों के अनुसार, पूरी घटना के बाद इलाके में तनाव का महौल बना हुआ है. मौके पर क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीमें पहुंचीं. पुलिस ने हथियार और अन्य सबूतों को घटनास्थल से बरामद किया.

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस की जांच अभी भी जारी है और गुड्डू के आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें:दिल्ली आर्बिट्रेशन वीकेंड 3.0 की शुरुआत, CJI बी.आर. गवई बोले–भारत वैश्विक आर्बिट्रेशन हब बनने की कगार पर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital