देश

Odisha: मलकानगिरी में डिप्टी डायरेक्टर के आवास पर रेड, विजिलेंस ने जब्त किए 1.5 करोड़

ओडिशा में विजिलेंस की टीम ने मलकानगिरी के वाटरशेड के डिप्टी डायरेक्टर के कई ठिकानों पर बुधवार सुबह छापेमारी की है. विजिलेंस ने उनके ठिकानों से 1.5 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया है. दरअसल, ओडिशा विजिलेंस की टीम ने मलकानगिरी के वाटरशेड के उप निदेशक और परियोजना निदेशक शांतनु महापात्रा से जुड़े सात ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ छापेमारी की. उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है.

जयपोर (कोरापुट स्थित) के सतर्कता विभाग के विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी सर्च वारंट के तहत ये कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई का नेतृत्व दो अतिरिक्त एसपी, चार डीएसपी, दस इंस्पेक्टर, छह एएसआई और अन्य सहायक कर्मचारी कर रहे हैं. छापेमारी के दौरान महापात्रा के परिसर से लगभग 1.5 करोड़ का कैश बरामद किया गया है.

तलाशी अभियान जारी

ओडिशा के जयपोर स्थित एक तीन मंजिला आवासीय इमारत में भी कार्रवाई चल रही है. इसके अलावा मलकानगिरी में सहायक कृषि अभियंता मोहन मंडल के आवास, पीडी वाटरशेड कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर बिस्वजीत मंडल के मलकानगिरी स्थित आवास, मलकानगिरी में पीडी वाटरशेड कार्यालय में संविदा कर्मचारी अमियकांत साहू के आवास, मलकानगिरी में महापात्रा के कार्यालय कक्ष, कटक के बालीसाही के नुआपाड़ा में उनके पैतृक घर और भुवनेश्वर के भीमातांगी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक रिश्तेदार के आवास पर छापेमारी चल रही है. फिलहाल तलाशी अभियान अभी भी जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

58 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago