देश

Operation Sindoor: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी की X पोस्ट पर कसा तंज, बोले- सबूत तो नहीं मांगोगे

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ले लिया है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में स्थित जैश और लश्कर के कई आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक के जरिए ध्वस्त कर दिया. सेना के इस अदम्य शौर्य और साहस को पूरा देश नमन कर बधाई दे रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- सशस्त्र बलों पर गर्व है, जय हिंद.

राहुल गांधी की पोस्ट पर तंज

राहुल गांधी की इस पोस्ट पर कल्किधाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तंज कसा है. उन्होंने राहुल गांधी की पोस्ट पर लिखा- सबूत तो नहीं मांगोगे?

बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में भारत ने निर्णायक कदम उठाते हुए मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ लॉन्च किया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए. ये हमले रात करीब 1:30 बजे किए गए और इसमें बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद स्थित आतंक के अड्डे निशाना बने.

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र सरकार ने बताया, “कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढाँचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया. कुल मिलाकर, नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- ‘हैमर, स्कैल्प क्रूज मिसाइलें…LMS ड्रोन और राफेल…’, जानें वो कौन से हथियार है? जिन्होंने आधी रात को पाकिस्तान में मचाई तबाही, आंतकियों के अड्डों को किया नेस्तनाबूद

हमारी कार्रवाई केंद्रित और प्रकृति में गैर-उग्र प्रकृति की रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है.

ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी. हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. आज बाद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago