Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस के पहले पद्म पुरस्कार 2026 का ऐलान कर दिया गया है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं.
पद्म सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक जीवन और उद्योग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में देश के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वालों को दिए जा रहे हैं. खास बात यह है कि इस बार की सूची में एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण का पुरस्कार मिला है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक खास समारोह में ये सम्मान दिए जाते हैं.
पद्म पुरस्कार हर साल 3 क्षेणी में दिया जाता है. इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल है. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए, और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है, और इन्हें राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोह में प्रदान किया जाता है.
पद्म श्री पुरस्कारों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग शामिल है, जिन्हें ‘अनसंग हीरोज’ का टैग मिला हुआ है. इनमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत) सहित कई जमीनी स्तर पर काम करने वाले समाजसेवी, शिक्षक, कलाकार और चिकित्सक शामिल हैं. इस सूची में 19 महिलाएं, 6 विदेशी नागरिक और 16 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं.
एक्टर धर्मेंद्र समेत 5 को पद्म विभूषण
| क्रमांक | नाम | क्षेत्र | राज्य / देश |
|---|---|---|---|
| 1 | धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) | कला | महाराष्ट्र |
| 2 | के टी थॉमस | लोक प्रबंधन | केरल |
| 3 | एन राजम | कला | उत्तर प्रदेश |
| 4 | पी नारायणन | साहित्य एवं शिक्षा | केरल |
| 5 | वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) | लोक प्रबंधन | केरल |
अलका याग्निक सहित 13 को पद्म भूषण
| क्रमांक | नाम | क्षेत्र | राज्य / देश |
|---|---|---|---|
| 1 | अलका याग्निक | कला | महाराष्ट्र |
| 2 | भगत सिंह कोश्यारी | सार्वजनिक मामले | उत्तराखंड |
| 3 | कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी | मेडिसिन | तमिलनाडु |
| 4 | ममूटी | कला | केरल |
| 5 | डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु | मेडिसिन | अमेरिका |
| 6 | पीयूष पांडे (मरणोपरांत) | कला | महाराष्ट्र |
| 7 | एस के एम मैइलानंदन | सामाजिक कार्य | तमिलनाडु |
| 8 | शतावधानी आर गणेश | कला | कर्नाटक |
| 9 | शिबू सोरेन (मरणोपरांत) | सार्वजनिक मामले | झारखंड |
| 10 | उदय कोटक | व्यापार एवं उद्योग | महाराष्ट्र |
| 11 | वी के मल्होत्रा (मरणोपरांत) | सार्वजनिक मामले | दिल्ली |
| 12 | वेल्लापल्ली नटेसन | सार्वजनिक मामले | केरल |
| 13 | विजय अमृतराज | खेल | अमेरिका |
ये भी पढ़ें: गुमनाम नायकों को सलाम! पद्म पुरस्कार 2026 से सम्मानित होंगे आम भारतीयों के असाधारण योगदान
रोहित शर्मा समेत 113 को पद्म श्री
एई मुथुनायगम (विज्ञान और इंजीनियरिंग, केरल)
अनिल कुमार रस्तोगी (कला, उत्तर प्रदेश)
अंके गौड़ा एम (सामाजिक कार्य, कर्नाटक)
आर्मिडा फर्नांडीज (चिकित्सा, महाराष्ट्र)
अरविन्द वैद्य (कला, गुजरात)
अशोक खाड़े (व्यापार एवं उद्योग, महाराष्ट्र)
अशोक कुमार सिंह (विज्ञान एवं अभियंत्रण, उत्तर प्रदेश)
अशोक कुमार हलधर (साहित्य एवं शिक्षा, पश्चिम बंगाल)
बलदेव सिंह (खेल, पंजाब)
भगवानदास रायकवार (खेल, मध्य प्रदेश)
भरत सिंह भारती (कला, बिहार)
भिकल्या लड़क्या ढिंडा (कला, महाराष्ट्र)
विश्व बंधु (मरणोपरांत) (कला, बिहार)
बृज लाल भट्ट (सामाजिक कार्य, जम्मू और कश्मीर)
बुद्ध रश्मि मणि (पुरातत्व, उत्तर प्रदेश)
बुधरी ताती (सामाजिक कार्य, छत्तीसगढ़)
चंद्रमौली गद्दामनुगु (विज्ञान और इंजीनियरिंग, तेलंगाना)
चरण हेम्ब्रम (साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा)
चिरंजी लाल यादव (कला, उत्तर प्रदेश)
दीपिका रेड्डी (कला, तेलंगाना)
धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या (कला, गुजरात)
गद्दे बाबू राजेंद्र प्रसाद (कला, आंध्र प्रदेश)
गफरुद्दीन मेवाती जोगी (कला, राजस्थान)
गंभीर सिंह योनज़ोन (साहित्य एवं शिक्षा, पश्चिम बंगाल)
गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत) (कला, आंध्र प्रदेश)
गायत्री बालासुब्रमण्यम एवं रंजनी बालासुब्रमण्यम (कला, तमिलनाडु)
गोपाल जी त्रिवेदी (विज्ञान एवं अभियंत्रण, बिहार)
गुडुरु वेंकट राव (चिकित्सा, तेलंगाना)
एच वी हांडे (चिकित्सा, तमिलनाडु)
हैली वॉर (सामाजिक कार्य, मेघालय)
हरि माधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत) (कला, पश्चिम बंगाल)
हरिचरण सैकिया (कला, असम)
हरमनप्रीत कौर भुल्लर (खेल, पंजाब)
इंद्रजीत सिंह सिद्धू (सामाजिक कार्य, चंडीगढ़)
जनार्दन बापुराव बोथे (सामाजिक कार्य, महाराष्ट्र)
जोगेश देउरी (कृषि, असम)
जुज़र वासी (विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, महाराष्ट्र)
ज्योतिष देबनाथ (कला, पश्चिम बंगाल)
के पजानिवेल (खेल, पुडुचेरी)
के रामासामी (विज्ञान और इंजीनियरिंग, तमिलनाडु)
के विजय कुमार (सिविल सेवा, तमिलनाडु)
कवीन्द्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामले, असम)
कैलाश चंद्र पंत (साहित्य एवं शिक्षा, मध्य प्रदेश)
कलामंडलम विमला मेनन (कला, केरल)
केवल कृष्ण ठकराल (चिकित्सा, उत्तर प्रदेश)
खेम राज सुंदरियाल (कला, हरियाणा)
कोल्लाकल देवकी अम्मा जी (सामाजिक कार्य, केरल)
कृष्णमूर्ति बालासुब्रमण्यम (विज्ञान और इंजीनियरिंग, तेलंगाना)
कुमार बोस (कला, पश्चिम बंगाल)
कुमारसामी थंगराज (विज्ञान और इंजीनियरिंग, तेलंगाना)
लार्स-क्रिश्चियन कोच (कला, जर्मनी)
ल्यूडमिला विक्टोरोव्ना खोखलोवा (साहित्य एवं शिक्षा, रूस)
माधवन रंगनाथन (कला, महाराष्ट्र)
मगंती मुरली मोहन (कला, आंध्र प्रदेश)
महेंद्र कुमार मिश्र (साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा)
महेंद्र नाथ रॉय (साहित्य एवं शिक्षा, पश्चिम बंगाल)
ममिदाला जगदेश कुमार (साहित्य एवं शिक्षा, दिल्ली)
मंगला कपूर (साहित्य एवं शिक्षा, उत्तर प्रदेश)
मीर हाजीभाई कासंभाई (कला, गुजरात)
मोहन नागर (सामाजिक कार्य, मध्य प्रदेश)
नारायण व्यास (पुरातत्व, मध्य प्रदेश)
नरेश चंद्र देव वर्मा (साहित्य एवं शिक्षा, त्रिपुरा)
नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला (सामाजिक कार्य, गुजरात)
नूरुद्दीन अहमद (कला, असम)
ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन (कला, तमिलनाडु)
पद्मा गुरमेत (चिकित्सा, लद्दाख)
पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी (चिकित्सा, तेलंगाना)
पोखिला लेकथेपी (कला, असम)
प्रभाकर बसवप्रभु कोरे (साहित्य एवं शिक्षा, कर्नाटक)
प्रतीक शर्मा (चिकित्सा, अमेरिका)
प्रवीण कुमार (खेल, उत्तर प्रदेश)
प्रेम लाल गौतम (विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, हिमाचल प्रदेश)
प्रोसेनजीत चटर्जी (कला, पश्चिम बंगाल)
पुन्नियामूर्ति नटेसन (चिकित्सा, तमिलनाडु)
आर कृष्णन (मरणोपरांत) (कला, तमिलनाडु)
आर वी एस मणि (सिविल सेवा, दिल्ली)
रबीलाल टुडू (साहित्य एवं शिक्षा, पश्चिम बंगाल)
रघुपत सिंह (मरणोपरांत) (कृषि, उत्तर प्रदेश)
रघुवीर तुकाराम खेडकर (कला, महाराष्ट्र)
राजस्तपति कलियप्पा गौंडर (कला, तमिलनाडु)
राजेंद्र प्रसाद (चिकित्सा, उत्तर प्रदेश)
रामा रेड्डी ममिदी (मरणोपरांत) (पशुपालन, तेलंगाना)
राममूर्ति श्रीधर (रेडियो प्रसारण, दिल्ली)
रामचन्द्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले (चिकित्सा, छत्तीसगढ़)
रतिलाल बोरिसागर (साहित्य एवं शिक्षा, गुजरात)
रोहित शर्मा (खेल, महाराष्ट्र)
एस जी सुशीलम्मा (सामाजिक कार्य, कर्नाटक)
संग्युसांग एस पोन्गेनर (कला, नागालैंड)
निरंजन दास (अध्यात्मवाद, पंजाब)
शरत कुमार पात्रा (कला, ओडिशा)
सरोज मंडल (चिकित्सा, पश्चिम बंगाल)
सतीश शाह (मरणोपरांत) (कला, महाराष्ट्र)
सत्यनारायण नुवाल (व्यापार एवं उद्योग, महाराष्ट्र)
सविता पुनिया (खेल, हरियाणा)
शफ़ी शौक़ (साहित्य एवं शिक्षा, जम्मू एवं कश्मीर)
शशि शेखर वेम्पति (साहित्य एवं शिक्षा, कर्नाटक)
श्रीरंग देवबा लाड (कृषि, महाराष्ट्र)
शुभा वेंकटेश अयंगर (विज्ञान और इंजीनियरिंग, कर्नाटक)
श्याम सुंदर (चिकित्सा, उत्तर प्रदेश)
सीमांचल पात्रो (कला, ओडिशा)
शिवशंकरी (साहित्य एवं शिक्षा, तमिलनाडु)
सुरेश हनागवाडी (चिकित्सा, कर्नाटक)
स्वामी ब्रह्मदेव (सामाजिक कार्य, राजस्थान)
टी टी जगन्नाथन (मरणोपरांत) (व्यापार एवं उद्योग, कर्नाटक)
तगा राम भील (कला, राजस्थान)
तरुण भट्टाचार्य (कला, पश्चिम बंगाल)
तेची गुबिन (सामाजिक कार्य, अरुणाचल प्रदेश)
थिरुवरूर बक्तवत्सलम (कला, तमिलनाडु)
तृप्ति मुखर्जी (कला, पश्चिम बंगाल)
वीझिनाथन कामकोटि (विज्ञान और इंजीनियरिंग, तमिलनाडु)
वेम्पति कुटुम्बा शास्त्री (साहित्य एवं शिक्षा, आंध्र प्रदेश)
व्लादिमीर मेस्टविरिश्विली (मरणोपरांत) (खेल, जॉर्जिया)
युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत) (कला, मणिपुर)
-भारत एक्सप्रेस
Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…
SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…