देश

पाकिस्तान का असली चेहरा हुआ बेनकाब, वायुसेना अधिकारी ने कैमरे पर कबूला पुलवामा हमले में पाक की भूमिका

Pakistan News: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में सीजफायर को लेकर सहमति बनी है, लेकिन यह समझौता भारत की शर्तों पर हुआ. इसके बावजूद, पाकिस्तान अपनी हार छिपाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन इस बार उसकी चाल उसी पर भारी पड़ गई. पाकिस्तान का असली चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया.

पाकिस्तानी वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी, एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कैमरे के सामने कबूल किया कि पुलवामा हमले में उनकी भूमिका थी. औरंगजेब ने कहा, “हमने पुलवामा में टैक्टिकल ब्रिलिएंस से उन्हें समझाने की कोशिश की थी.” यह वही हमला है, जिसमें 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. भारत ने इस हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान को ठहराया था, लेकिन पाकिस्तान हमेशा इससे इनकार करता रहा. अब यह कबूलनामा पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करता है.

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सामने हुई, जिसमें पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता डीजी आईएसपीआर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी और नौसेना के अधिकारी भी मौजूद थे.

पुलवामा हमला पाकिस्तान के लिए हमेशा से एक संवेदनशील मुद्दा रहा है. वह बार-बार खुद को बेकसूर बताता रहा, लेकिन औरंगजेब का यह बयान उसके दोहरे रवैये को सामने लाता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान की सीमाओं, जमीन या नागरिकों को कोई खतरा हुआ, तो वह कोई समझौता नहीं करेगा.

भारत ने दिया था करारा जवाब

पुलवामा हमले के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए बालाकोट एयर स्ट्राइक की थी. भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी कैंप को तबाह कर दिया था. यह स्ट्राइक भारत की ताकत और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का सबूत थी.

बालाकोट एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तानी वायुसेना ने काउंटर अटैक की कोशिश की. इस दौरान भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने अपने पुराने मिग-21 फाइटर जेट से पाकिस्तान के एडवांस F-16 फाइटर जेट को मार गिराया. हालांकि, इस कार्रवाई में पाकिस्तान ने अभिनंदन के मिग-21 को भी शूट डाउन कर दिया, और वे पाकिस्तानी क्षेत्र में जा गिरे. पाकिस्तान ने अभिनंदन को हिरासत में ले लिया.

पाकिस्तान के एयर वाइस मार्शल औरंगजेब इसी घटना को अपनी “टैक्टिकल ब्रिलिएंस” बता रहे हैं. वे इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रहे हैं. लेकिन हकीकत यह है कि पाकिस्तान की यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकी. भारत के कड़े रुख और संभावित सैन्य कार्रवाई के डर से पाकिस्तान को सिर्फ दो दिन में अभिनंदन को रिहा कर भारत को सौंपना पड़ा.

ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर आया बांग्लादेश का बयान, मोहम्मद यूनुस ने कही ये बात

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

5 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

5 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

6 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

6 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

6 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

6 hours ago