Pakistan News: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अब आम जनता पर LPG सिलेंडर का बड़ा झटका लगा है. ईरान से गैस की सप्लाई अचानक रुकने के कारण पाकिस्तान में 12 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 7,000 से 8,200 पाकिस्तानी रुपये तक बिक रहा है, जिससे हाहाकार मच गया है.
ईरान बॉर्डर बंद होने और समुद्री रास्तों में रुकावट के चलते पाकिस्तान में रसोई गैस की भारी किल्लत हो गई है, जिससे महंगाई से परेशान जनता पर अब सिलेंडर के दोगुने दामों की मार पड़ रही है.
पाकिस्तान में 12 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत कुछ ही दिनों के भीतर 4,500 पाकिस्तानी रुपये से उछलकर 7,000 रुपये के पार पहुंच गई है. 17 अक्टूबर से पाकिस्तान और ईरान के बीच दो प्रमुख सीमा चौकियां बंद होने के कारण LPG की भारी किल्लत हो गई है. पाकिस्तान अपनी कुल जरूरत का लगभग 50% गैस ईरान से आयात करता है, जिससे हालात बेहद गंभीर हो गए हैं.
दोनों देशों ने बॉर्डर बंद करने की अलग-अलग वजह बताई हैं. पाकिस्तान का कहना है कि उसने सुरक्षा चिंताओं और तस्करी रोकने के लिए सीमा बंद की है, जबकि ईरान ने इसे तकनीकी कारण बताया है. सीमा पर LPG टैंकरों के साथ-साथ आलू, केले और चावल से लदे 1000 से ज्यादा पाकिस्तानी ट्रक फंसे हुए हैं.
पाकिस्तान अपनी जरूरत का लगभग 70% LPG आयात करता है. देश को हर दिन 6,500 से 7,000 टन गैस की जरूरत होती है, जबकि घरेलू उत्पादन केवल 2,000 से 2,500 टन ही है. होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के कारण आई रुकावटों की वजह से इराक और ओमान से होने वाला आयात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
पाकिस्तान के तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (OGRA) ने 11.8 किलो सिलेंडर की सरकारी कीमत 3,296 रुपये तय की है. इसके बावजूद बलूचिस्तान में सिलेंडर 7,000 रुपये, लाहौर में 7,500 रुपये और स्कर्दू में 8,200 रुपये तक में धड़ल्ले से बिक रहा है.
पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक के अनुसार, सरकार खुद LPG आयात करके बाजार में उपलब्ध कराएगी और अगले 2-3 दिनों में स्थिति सुधर जाएगी. उन्होंने कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और बताया कि प्रधानमंत्री ने स्टे ऑर्डर हटवाने के लिए अटॉर्नी जनरल को निर्देश दिए हैं.
यह भी पढ़ें-भूख से मर जाएगा पाकिस्तान? ईरान बॉर्डर बंद होते ही गैस की किल्लत, दाम सुन उड़ जाएगा होश
-भारत एक्सप्रेस
Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…
Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…
ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18…
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…