पीआईबी ने खोल दी पाकिस्तान की पोल.
PIB Fact Check: भारत सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश किया है. इस बार पाकिस्तान ने दावा किया कि एक भारतीय एयरफील्ड उसके हमले में नष्ट हो गया था. इस झूठ का पर्दाफाश पीआईबी के फैक्ट चेक (Fact Check) में हुआ.
पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (डीजी आईएसपीआर) ने अपनी मीडिया ब्रीफिंग में एक भारतीय न्यूज चैनल के वीडियो का चुनिंदा हिस्सा दिखाया, जिसमें दावा किया गया कि यह भारतीय एयरबेस को नुकसान का सबूत है. हालांकि, भारत के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट-चेक यूनिट (Fact Check) ने खुलासा किया कि वीडियो को गलत तरीके से संपादित किया गया था.
पीआईबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “पाकिस्तान अपने लोगों को गुमराह करने के लिए फर्जी वीडियो का इस्तेमाल कर रहा है.” भारतीय समाचार चैनल द्वारा दिखाया गया पूरा वीडियो वास्तव में भारतीय सैन्य कार्रवाई के दौरान एक पाकिस्तानी एयरफील्ड के नष्ट होने की बात थी, न कि भारतीय हवाई अड्डे की. हालांकि, डीजी आईएसपीआर ने 41 सेकंड के वीडियो में से सिर्फ 5 सेकंड का हिस्सा दिखाया, जिसमें असली जानकारी हटा दी गई.
यह भी पढ़ें- Bharat Pakistan Tension: आज फिर पाकिस्तान से होगी DGMO स्तर की वार्ता, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा, “हम आपको एक और क्लिप दिखाएंगे जो असली कहानी बताएगी.” हालांकि, उन्होंने 5 सेकंड का गलत एडिट वीडियो दिखाया. इस वीडियो के जवाब में पीआईबी फैक्ट चेक ने पूरा वीडियो जारी किया, जिसमें साफ दिखाया गया कि नुकसान एक पाकिस्तानी एयरबेस को हुआ था, न कि भारतीय एयरबेस को. यह घटना पाकिस्तान के झूठे प्रचार का एक और उदाहरण है. भारतीय अधिकारियों ने सही तथ्यों के साथ झूठी कहानियों का मुकाबला करने की प्रतिबद्धता दोहराई है.
इससे पहले, पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर दावे किए गए थे कि बठिंडा एयरफील्ड नष्ट हो गया है, जिसे भारत ने खारिज कर दिया था. पीआईबी के फैक्ट चेक (Fact Check) ने स्पष्ट किया कि ये पोस्ट जानबूझकर फैलाई जा रही हैं और बठिंडा एयरफील्ड पूरी तरह से काम कर रहा है और इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है.
पीआईबी ने एक्स पोस्ट में कहा, “बठिंडा के बारे में वायरल दावे! सोशल मीडिया पर पोस्ट फैलाए जा रहे हैं कि बठिंडा एयरफील्ड नष्ट हो गया. पीआईबी फैक्ट चेक में ये खबर फर्जी निकली है. बठिंडा एयरफील्ड पूरी तरह से चालू है और कोई नुकसान नहीं हुआ. गलत जानकारी पर भरोसा न करें. जागरूक रहें, सतर्क रहें.”
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…