पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं का दबदबा.
Patna University Student Union Election: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में इस बार इतिहास रचा गया. छात्रसंघ चुनाव में 107 साल बाद महिला उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं. अखिल विद्यार्थी परिषद की मैथिली मृणाली ने बाजी मारी. वहीं, एनएसयूआई की सौम्या श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष पद पर विजयी रहीं. नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने छात्रों का आभार जताया और अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं.
इस बार छात्र संघ चुनाव के लिए करीब 45 प्रतिशत मतदान हुआ. अध्यक्ष पद की विजेता मैथिली मृणाली, जो पटना वीमेंस कॉलेज की तृतीय वर्ष की राजनीति विज्ञान की छात्रा हैं, ने कहा, “सबसे पहले आप सभी को दिल से कोटि-कोटि धन्यवाद. आपने मुझ पर जो भरोसा जताया, उसे मैं कभी टूटने नहीं दूंगी.”
उन्होंने अपने घोषणापत्र के ‘5 पी’ सिद्धांत- प्रवेश, परीक्षा, पाठ्यक्रम, परिसर और परिणाम- को लागू करने का वादा किया. मैथिली ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कैंपस में स्वच्छता और रखरखाव होगी. उन्होंने कहा कि जब परिसर साफ और सुखद होगा, तो छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा. एक अच्छा माहौल पढ़ाई को बेहतर बनाता है.
उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्लेसमेंट, बुनियादी ढांचे और अतिरिक्त गतिविधियों पर भी ध्यान देने का वादा किया. उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि छात्रों का विश्वास बना रहे और विश्वविद्यालय का समग्र विकास हो. हमारा प्रयत्न रहेगा कि जो सोचा है, वो पूरा हो.”
यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा में ‘महाबोधि मंदिर अधिनियम’ के निरस्तीकरण पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने की नीतीश कुमार से मुलाकात
राजनीतिक विज्ञान के छात्र धीरज कुमार उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं. उन्होंने भी अपनी जीत पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, “मैं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उपाध्यक्ष बना हूं. आप सभी का धन्यवाद.”
उन्होंने कहा कि हमारी पहली मांग होगी कि बिहार सरकार गैर-जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) शोध छात्रों को भी छात्रवृत्ति दी जाए. धीरज ने कहा, “शोध छात्रों को आर्थिक मदद मिलेगी, तो वे बेहतर रिसर्च कर सकेंगे. यह मेरा पहला लक्ष्य होगा.”
एनएसयूआई से कोषाध्यक्ष पद की विजेता सौम्या श्रीवास्तव ने भी छात्रों का आभार जताया. उन्होंने कहा, “मैं एनएसयूआई से कोषाध्यक्ष पद की प्रत्याशी थी और आप सभी के समर्थन से जीत गई हूं. बहुत-बहुत धन्यवाद.” सौम्या ने अपने संगठन के माध्यम से छात्र हितों के लिए काम करने का भरोसा दिलाया.
-भारत एक्सप्रेस
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…
Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…
MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…