मनोरंजन

रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई सलमान खान की सिकंदर! धड़ल्ले से डाउनलोड कर रहे लोग, मेकर्स को हो सकता है भारी नुकसान

Sikandar Online Leaked: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘सिकंदर’ आज यानी, 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, लेकिन मेकर्स के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है. ‘सिकंदर’ रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है.

रिलीज के साथ ही HD क्वालिटी में लीक हुई फिल्म

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म, ‘सिकंदर’ रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई है. ये फिल्म तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज, फिल्मीज़िला और टेलीग्राम जैसे पायरेसी प्लेटफॉर्म पर फुल एचडी क्वालिटी में उपलब्ध है. इन साइट्स पर फिल्म के अवैध डाउनलोड और स्ट्रीमिंग लिंक शेयर किए गए हैं, जिससे इसके बिजनेस पर काफी बुरा असर पड़ सकता है.

हालांकि, कड़े एंटी-पायरेसी कानूनों और अवैध स्ट्रीमिंग साइट्स पर लगातार कार्रवाई के बावजूद बॉलीवुड को पायरेसी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. माना जा रहा है कि फिल्म की लीकिंग सिनेमाघरों में कैमरे से रिकॉर्डिंग करके की गई होगी, जिसे कुछ ही घंटों में HD क्वालिटी में अपलोड कर दिया गया. सोशल मीडिया पर भी इस लीक को लेकर चर्चा हो रही है, और कई यूजर्स ने इस बारे में पोस्ट किए हैं.

मेकर्स को हो सकता है भारी नुकसान

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने सिकंदर के ऑनलाइन लीक होने पर एक्स पर ट्वीट किया कि किसी भी निर्माता के लिए यह कृत्य खराब सपने जैसा है. उन्होंने बताया बीती शाम साजिट नाडियाडवाल कि फिल्म सिकंदर लीक हो गई थी जिसे 600 साइटों से हटवाने के लिए कहा गया लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था. इसकी निंदा करते हुए कोमल ने कहा कि यह फिल्म मेकर्स को महंगा पड़ सकता है.

‘सिकंदर’ की स्टार कास्ट और ओपनिंग

ए. आर. मुरुगदास द्वारा निर्देशित ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है, और पहले दिन सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली. सोशल मीडिया पर फैंस इसे ब्लॉकबस्टर और पैसा वसूल फिल्म बता रहे हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘सिकंदर’ साल की सबसे बड़ी ओपनर बन पाती है या पायरेसी इसकी कमाई पर असर डालती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago