देश

“देशभक्ति खून में होती है, कागजों में नहीं!”, मनजिंदर सिरसा का राहुल गांधी पर तीखा हमला

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सवाल उठाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि देशभक्ति खून से आती है, कागज या फॉर्म भरने से नहीं आती है. राहुल गांधी चीन से चंदा लेते हैं और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, फिर भी वह अपने आपको भारतीय बोलते हैं.

‘देशभक्ति कागज या फॉर्म भरने से नहीं, खून से आती है’- मनजिंदर सिरसा

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि राहुल गांधी कभी हमारे देश के नहीं हो सकते हैं. राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी इस देश से नहीं हैं. देशभक्ति कागज या फॉर्म भरने से नहीं, खून से आती है. अगर फॉर्म भरने से देशभक्ति आती, तो फिर रोहिंग्या और बांग्लादेश के अंदर भी देशभक्ति होती. हम देश के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं. राहुल गांधी के अंदर ये जज्बा नहीं है. राहुल गांधी चीन से चंदा लेते हैं, तुर्की में अपना दफ्तर खोलते हैं और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं. वह इंग्लैंड के अपने कागज और पासपोर्ट लेकर घूमते हैं. फिर भी अपने आपको भारतीय बताते हैं, ऐसे लोगों के अंदर देशभक्ति नहीं आ सकती है.

मल्लिकार्जुन खड़गे के “छिटपुट युद्ध” वाले बयान पर भड़के सिरसा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “छिटपुट युद्ध” वाले बयान पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उनको एक बार बॉर्डर पर भेज दीजिए. तब उन्हें पता चलेगा कि ‘छिटपुट’ क्या होता है.

महबूबा मुफ्ती के बायन पर सिरसा ने किया पलटवार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के ऑपरेशन सिंदूर से ‘हमें क्या फायदा हुआ’ वाले बयान पर भी सिरसा ने पलटवार किया. सिरसा ने महबूबा मुफ्ती को घेरते हुए कहा कि उन्हें तो कुछ भी नहीं मिलना था. महबूबा मुफ्ती जिनकी चिंता कर रही हैं, वो बचने वाले नहीं हैं, जो बच गए हैं वो भी खत्म होने वाले हैं, उनकी चिंता मत करिए, इस देश की चिंता करिए जो आपको खाने को देता है. इस देश की चिंता करिए, जिसने आपको राज दिया है, जिनको बचाने के लिए वह आराधना कर रही हैं, उनको अब कोई नहीं बचा पाएगा.

तिरंगा यात्रा को लेकर कही ये बात

तिरंगा यात्रा को लेकर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मुझे आज बहुत खुशी है, हमारी तीनों सेनाओं के पराक्रम के लिए दिल्ली की सड़कों पर सिख समुदाय तिरंगा झंडा लेकर निकले हैं. हम सेना के जवानों को बताना चाहते हैं, जिन्होंने 100 किलोमीटर पाकिस्तान के अंदर घुसकर दुश्मनों को मिट्टी में मिलने का काम किया है. हम उनके शौर्य और वीरता को सलाम करते हैं.  मैं सेना के जवानों को कहना चाहता हूं कि हम उनकी मां के चरणों में शीश झुकाकर उनकी वंदना करते हैं.”

ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद निकाली जा रही तिरंगा यात्रा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद देशभर में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में बुधवार को सिख समुदाय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी हिस्सा लिया.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कब है राधाष्टमी? क्यों अधूरा माना जाता है कान्हा का पूजन और क्या है सही पूजा विधि

19 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी राधाष्टमी. जानिए राधा-कृष्ण की पूजा का सही शुभ मुहूर्त,…

2 hours ago

दो नाल वाली बंदूक…’ आखिर कैसे पेरियार से बगावत कर अन्नादुरै ने बनाई तमिलनाडु की सबसे ताकतवर पार्टी DMK

पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…

9 hours ago

18 सितंबर को वोटिंग, 19 को नतीजे! डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे सूरमा, कैंपस में सियासी पारा हाई

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा,…

9 hours ago

‘हिंदी और उर्दू में सिर्फ लिपि का फर्क…’, Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘बज्म-ए-सहाफ़त’ में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय की स्पीच

दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा…

9 hours ago

SONIPAT : 6 महीने के बच्चे को गोद से छीनकर नोंचता रहा पिटबुल कुत्‍ता, बचाने आई बुआ को भी कर डाला लहूलुहान

SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे…

9 hours ago