देश

आजाद भारत के अजेय नायक! 8,931 दिनों की सेवा के साथ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, किरेन रिजिजू ने की तारीफ

Kiren Rijiju On PM Modi: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाला नेता बताते हुए उनकी 8,931 दिनों की सार्वजनिक सेवा की प्रशंसा की. इससे पहले यह रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिनहोंने 8,930 दिनों तक सिक्किम का नेतृत्व किया था.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रिजिजू ने पीएम मोदी की इस उपलब्धी को विश्वास और सेवा की प्रेरणादायक यात्रा बताया. उन्होंने लिखा,

यह वाकई एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सरकार प्रमुख बन गए हैं, उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक, उनकी 8,931 दिनों की सेवा अथक समर्पण, ईमानदारी और राष्ट्र-प्रथम शासन का प्रमाण है. विश्वास और सेवा की एक प्रेरणादायक यात्रा.

गृहमंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई

आज सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने पीएम मोदी की राष्ट्र के प्रति “अटूट प्रतिबद्धता” की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विकास पहलों, कल्याणकारी उपायों और देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करके भारत को नया रूप दिया गया है.

मोदी जी ने नए युग को दिया जन्म

X पर एक पोस्ट में अमित शाह ने लिखा,

मोदी जी की दशकों की सेवा ने एक नए युग को जन्म दिया है. चाहे गरीबों को उनके अधिकार दिलाना हो, विकास में नए मुकाम हासिल करना हो या वैश्विक मंचों पर राष्ट्र का गौरव बढ़ाना हो, मोदी युग ने भारत को पूरी तरह से बदल दिया है.

सिक्किम के पूर्व सीएम चामलिंग को छोड़ा पीछे

प्रधानमंत्री मोदी की यह उपलब्धि सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ने के बाद आई है. गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में उन्होंने 8,931 दिन पूरे किए और चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

निरंतर जनसेवा है पीएम मोदी की उपलब्धि

यह उपलब्धि पीएम मोदी के दशकों लंबे नेतृत्व और निरंतर जनसेवा को रेखांकित करती है. वे स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीन लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी को विजयी बनाया है.

ये भी पढ़ें- 8,931 दिन और अटूट विश्वास! आजाद भारत के इतिहास में पीएम मोदी ने बनाया महा-रिकॉर्ड; पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी बधाई

मार्च में, पीएम मोदी ने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया, जिससे इस प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता के रूप में उनकी स्थिति और मजबूत हो गई.
विश्व नेताओं में, प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर हैं. रैंकिंग के अनुसार, वे इस श्रेणी में अन्य सभी से काफी आगे हैं. दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके सब्सक्राइबर प्रधानमंत्री मोदी के सब्सक्राइबर का लगभग एक-चौथाई ही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago