देश

पीएम मोदी की बिना थके ‘बैक टू बैक’ मैराथन कूटनीति और टेक डिप्लोमेसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जबरदस्त ऊर्जा और सक्रियता का परिचय देते हुए दिनभर लगातार कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया. बिना थके और बिना रुके उन्होंने पहले टेक जगत के दिग्गजों के साथ मंथन किया, फिर एक के बाद एक सात द्विपक्षीय बैठकों को अंजाम दिया.

दिन की शुरुआत सेवा तीर्थ में 16 एआई और डीपटेक स्टार्टअप्स के सीईओ के साथ राउंडटेबल बैठक से हुई. इस चर्चा में स्वास्थ्य, कृषि, साइबर सुरक्षा, स्पेस टेक, एथिकल एआई और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे स्टार्टअप्स ने अपने नवाचारों को साझा किया.

स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई आधारित एडवांस डायग्नोस्टिक्स, जीन थेरेपी और मरीजों के डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन पर जोर दिया गया, ताकि गुणवत्तापूर्ण इलाज अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. वहीं कृषि क्षेत्र में जियोस्पेशियल और अंडरवॉटर इंटेलिजेंस के जरिए उत्पादकता बढ़ाने और जलवायु जोखिमों से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा हुई.

स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने भारत में एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों की सराहना की और कहा कि वैश्विक एआई इनोवेशन का केंद्र तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है.

द्विपक्षीय सहयोग और निवेश पर जोर

राउंडटेबल के बाद प्रधानमंत्री ने लगातार सात द्विपक्षीय बैठकें कीं. इनमें चार देशों के नेताओं के साथ मुलाकात शामिल रही. इनमें लिकटेंस्टीन, स्लोवाकिया (स्लोवाक गणराज्य), श्रीलंका और मॉरिशस शामिल हैं. इन बैठकों में द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई.

प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के साथ भी अहम बैठक की. इस दौरान वैश्विक शांति, सतत विकास और उभरती प्रौद्योगिकियों के नियमन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने अग्रणी टेक और एआई कंपनियों के सीईओ के साथ भी दो महत्वपूर्ण बैठकें कीं. इनमें ओपनएआई और क्वालकॉम शामिल हैं.

इन बैठकों में भारत में एआई, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इनोवेशन और उभरती तकनीकों में निवेश और साझेदारी के अवसरों पर चर्चा हुई.

शुक्रवार का यह पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और प्राथमिकताओं को दर्शाता है- एक ओर स्टार्टअप और एआई इकोसिस्टम को बढ़ावा, दूसरी ओर वैश्विक नेताओं के साथ सक्रिय कूटनीति.

यह भी पढ़ें: AI Summit के दौरान यूथ कांग्रेस ने टी-शर्ट खोलकर किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago