देश

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Jitan Ram Manjhi Birthday: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर देशभर से बधाइयों का तांता लग गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए जीतन राम मांझी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, “केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने समाज के गरीब और वंचित वर्गों की सेवा करके अपनी अलग पहचान बनाई है. वे एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए असाधारण प्रयास कर रहे हैं, जो विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है.”पीएम मोदी ने उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की.

आत्मनिर्भर भारत में दे रहे योगदान-अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक्स पोस्ट के माध्यम से मांझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप एमएसएमई क्षेत्र को गति देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें.”

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने की तारीफ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी एक्स पर पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, “जीतन राम मांझी जी के नेतृत्व में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को नई दिशा मिली है. यह क्षेत्र देश की आर्थिक प्रगति में मजबूत आधार बन चुका है. मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं.”’

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव घर पर मेगा मीटिंग खत्म, महागठबंधन की बैठक तय हुआ सीटों का फार्मूला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांझी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “आपने वंचितों और शोषितों की आवाज को राष्ट्रीय मंच दिया है. आपके जनसेवी कार्य प्रशंसनीय हैं. प्रभु श्रीराम आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें.”

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी मांझी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें और राष्ट्र की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहें.” जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर नेताओं की शुभकामनाओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को एक बार फिर उजागर कर दिया. सभी ने उनके कार्यों की सराहना की और देश की प्रगति में उनकी भूमिका को अहम बताया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

9 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

10 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

16 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

21 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

22 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

28 minutes ago