देश

PM मोदी ने भारत को दी नई दिशा, देश उनके हाथों में सुरक्षित: स्वामी अवधेशानंद गिरि

Swami Awadheshanand Giri on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में उत्साह का माहौल देखा गया. इस अवसर पर साधु-संतों ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में देश की प्रगति की सराहना की.

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे न केवल एक कुशल शासक हैं, बल्कि सच्चे उपासक भी हैं. मैं प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं. मेरा साफ तौर पर मानना है कि देश सुरक्षित हाथों में है.

डिजिटल इंडिया में पीएम मोदी की भूमिका की सराहना

उन्होंने कहा, ‘मैं पीएम मोदी का प्रशंसक इसलिए हूं क्योंकि उन्होंने भारत को नई दिशा दी है. उनके नेतृत्व में देश ने शिक्षा, स्वच्छता, योग, डिजिटल इंडिया और यूपीआई जैसे क्रांतिकारी कदम उठाए हैं.’

स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि यूपीआई ने भारत को कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ाया है. अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देश भी भारत के यूपीआई सिस्टम की तारीफ कर रहे हैं, जो विश्व में अद्वितीय है.

उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधार, औद्योगिक क्रांति और सेमीकंडक्टर उत्पादन जैसे कदमों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत और सुरक्षित निवेश बाजार के रूप में स्थापित किया है. आज एप्पल जैसे वैश्विक ब्रांड भारत में उत्पादन कर रहे हैं, जो देश की आर्थिक प्रगति का प्रतीक है.

आध्यात्मिक समृद्धि में योगदान को बताया अनुकरणीय

स्वामी अवधेशानंद ने किसानों के हितों के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और सनातन मूल्यों के प्रति उनके समर्पण की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘चाहे किसानों का कल्याण हो या सनातन संस्कृति का जागरण, पीएम मोदी का योगदान हर क्षेत्र में अनुकरणीय है. उनके नेतृत्व में भारत न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी समृद्ध हुआ है.’

उन्होंने यह भी बताया कि वे पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर लेख लिखते आ रहे हैं और इस वर्ष भी उन्होंने एक लेख लिखा है. स्वामी अवधेशानंद ने प्रार्थना की कि भारत को लंबे समय तक पीएम मोदी का नेतृत्व प्राप्त हो, क्योंकि उनके हाथों में देश सुरक्षित है. उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई है और यह गर्व की बात है.’

ये भी पढ़ें: Manipur Attack Today: मणिपुर में सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला, 2 जवान शहीद, 4 घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

5 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

22 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

31 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

46 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago