Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Manipur Attack Today: मणिपुर में सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला, 2 जवान शहीद, 4 घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

Manipur Attack: मणिपुर के बिष्णुपुर ज़िले में उग्रवादियों ने असम राइफल्स की गश्ती गाड़ी पर हमला कर दो जवानों को शहीद कर दिया और चार घायल हुए. सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

Manipur Attack

Manipur Attack: मणिपुर में उग्रवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. शुक्रवार शाम बिष्णुपुर ज़िले के नम्बोल सबल लाइकाई इलाके में अज्ञात हमलावरों ने असम राइफल्स की गश्ती गाड़ी पर धावा बोल दिया. अचानक हुए इस हमले में दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि चार जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

हमला इतना तेज़ था कि जवानों को संभलने का मौका ही नहीं मिला. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, उग्रवादी पहले से घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही वाहन उस क्षेत्र से गुज़रा, ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. जवाबी कार्रवाई के बीच हमलावर घने इलाक़े में छिपकर भागने में सफल रहे.

जवाब से पहले ही बरसाई गईं ताबड़तोड़ गोलियां

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इम्फाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (RIMS) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं, सेना और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की तलाश तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा. केंद्रीय एजेंसियां भी इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस और सेना को सहयोग दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: Mumbai Cruise Terminal: PM मोदी करेंगे इस इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन, चकाचौंध से दमकेगी मुंबई

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital