PM Modi
PM Modi: आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड आज पीएम मोदी ने तोड़ दिया. अबतक यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पास था. प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि के साथ देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज 9 जून 2026 को उनके कार्यकाल के 4398 दिन हो गए. उन्होंने 9 जून 2024 को अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ ली थी.
आजाद भारत में सबसे ज्यादा दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम था. वो 4397 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे थे. पंडित नेहरू ने पहली बार 13 मई 1952 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. वो लगभग 12 साल 14 दिनों तक इस पद पर बने रहे.
अब पीएम मोदी ने 9 जून को यह रिकॉर्ड तोड़ दिया. निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी का कार्यकाल 4398 दिन यानी 12 साल 15 दिन का हो गया है.
अगर आप गूगल पर जाएं और वहां पर लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने वाले नेता को सर्च करें तो वह जवाहर लाल नेहरू को दिखायेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि पंडित जवाहर लाल नेहरू 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन वो को निर्वाचित नहीं हुए थे. पहली बार लोकसभा चुनाव 1952 में हुआ था. तबतक लगभग 5 सालों तक जवाहर लाल नेहरू अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में देश की गद्दी संभाली थी. वो कोई चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री नहीं बने थे.
पंडित नेहरू 1947 से लेकर 27 मई 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहे. इस तरह से वो लगभग 6130 दिनों तक देश के पीएम रहे. पीएम मोदी के बाद तीसरे नंबर पर इंदिरा गांधी हैं. वो 4077 दिनों तक भारत का प्रधानमंत्री रहीं.
ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में मचे घमासान के बीच पीएम मोदी का कुवैत को बड़ा भरोसा! फोन पर हुई रणनीतिक चर्चा
इसी के साथ पीएम मोदी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. वो आजाद भारत के इतिहास के सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले गैर कांग्रेसी नेता बन गए हैं. पीएम मोदी पहले गैर कांग्रेसी व्यक्ति हैं. जिन्होंने लगातार 2 बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं.
-भारत एक्सप्रेस
13 अक्टूबर 2026 को प्रीति योग और मालव्य योग के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन…
13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है.…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…