देश

PM Modi Britain Visit: पीएम मोदी ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी दो देशों की यात्रा पर दिल्ली से रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी (PM Modi) की इस यात्रा का पहला पड़ाव ब्रिटेन है. पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर के निमंत्रण पर इस यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी 23 से 24 जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 25-26 जुलाई तक मालदीव की राजकीय यात्रा करेंगे.

पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी

पीएम मोदी (PM Modi) 23 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते समेत पर हस्ताक्षर के अलावा अन्य मुद्दों पर पीएम कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. पीाएम मोदी ने दिल्ली से रवाना के बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ब्रिटेन के लिए प्रस्थान कर रहा हूं, एक ऐसा देश जिसके साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण गति प्राप्त की है. मैं प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ अपनी वार्ता और महामहिम राजा चार्ल्स तृतीय के साथ अपनी बैठक के लिए उत्सुक हूं.

पीएम मोदी ने एक अन्य एक्स पोस्ट में बताया कि परसों, 25 जुलाई को, मैं राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के निमंत्रण पर मालदीव में रहूंगा. मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होना, मुझे गौरवान्वित महसूस हो रहा है. इस वर्ष हम भारत-मालदीव राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष भी पूरे कर रहे हैं. राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू के साथ वार्ता निश्चित रूप से विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को गति प्रदान करेगी.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “यात्रा के दौरान, दोनों पक्ष व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर विशेष ध्यान देते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे.”

इस यात्रा से भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिसमें दोनों नेता प्रगति की समीक्षा करने और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) सहित सहयोग के नए क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार करने का लक्ष्य रखेंगे.

मालदीव की राजकीय यात्रा पर जाएंगे PM Modi

दौरे के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के निमंत्रण पर 25-26 जुलाई तक मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की इस द्वीपीय राष्ट्र की तीसरी यात्रा है और राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू के कार्यकाल में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष की पहली यात्रा है.

यह भी पढ़ें- Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोले पीएम मोदी? विपक्ष लगातार साध रहा निशाना

विदेश मंत्रालय ने कहा, “दोनों नेता अक्टूबर 2024 में मालदीव के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान अपनाए गए ‘व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी’ के लिए भारत-मालदीव संयुक्त दृष्टिकोण के कार्यान्वयन में प्रगति का भी जायजा लेंगे.”

स्वतंत्रता दिवस समारोह में चीफ गेस्ट होंगे PM Modi

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. उनकी यात्रा ‘पड़ोसी पहले’ नीति और विजन ‘महासागर’ के तहत अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ संबंधों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago