प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के चार दिवसीय दौरे पर
PM Modi Central Asia Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक मध्य एशिया के दो सबसे अहम मुल्कों-उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान-के 4 दिवसीय दौरे पर हैं. दरअसल शनिवार को ताशकंद पहुंचते ही पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ. बताते चलें उनका यह दौरा न केवल भारत की ‘कनेक्ट सेंट्रल एशिया’ नीति को नई धार देने वाला है बल्कि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाली 26वीं शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के जरिए पूरी दुनिया में भारत के कूटनीतिक दबदबे का डंका बजाएगा.
A special welcome, wreath-laying at the Yangi Uzbekistan Monument and interaction with the Indian community…
Here are highlights from yesterday in Tashkent. pic.twitter.com/nQF54An3UB
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2026
दौरे के पहले चरण में आज पीएम मोदी ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की हाई-लेवल बैठक करेंगे. भारत और उज्बेकिस्तान का द्विपक्षीय व्यापार 1 अरब डॉलर के करीब पहुंच चुका है. इस बैठक का मुख्य मकसद क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिजों), डिफेंस, आईटी, डिजिटल कनेक्टिविटी और यूरेनियम/ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की धाक को मजबूत करना है.
ताशकंद प्रवास के दौरान पीएम मोदी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके अलावा वे ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ऑरियंटल स्टडीज स्थित ‘महात्मा गांधी सेंटर’ का भी दौरा करेंगे. यह विजिट दोनों मुल्कों के बीच गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव का प्रतीक है, जो दोनों देशों की जनता के रिश्तों को और करीब लाएगा.
30 अगस्त की शाम को पीएम मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक के लिए उड़ान भरेंगे, जहां 31 अगस्त और 1 सितंबर को 26वीं SCO शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इस समिट की सबसे खास बात यह है कि इसकी साइडलाइन्स पर पीएम मोदी की मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होगी.
इसके अलावा बता दें एलएसी (LAC) पर गश्त बहाली के बाद शी जिनपिंग और पीएम मोदी की इस मुलाकात पर पूरी दुनिया के मीडिया की नजरें टिकी हुई हैं.
यह भी पढ़ें: स्कूल-कॉलेज और शिक्षा पर किसका नियंत्रण? जानिए संविधान के तहत केंद्र और राज्यों को मिले क्या-क्या अधिकार
बिश्केक समिट में भारत आतंकवाद के अभिशाप के खिलाफ सख्त और एकजुट कार्रवाई का मुद्दा फिर से गर्माने जा रहा है. इसके साथ ही, चीन के ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (BRI) का तोड़ निकालने के लिए भारत चाबहार पोर्ट और INSTC (इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर) के जरिए मध्य एशिया तक भारत का सीधा व्यापारिक रास्ता (Connectivity) बनाने के अपने मास्टरप्लान को पेश करेगा.
अपने दौरे के आखिरी दिन, यानी 1 सितंबर को पीएम मोदी बिश्केक में आयोजित होने वाले 6वें वर्ल्ड नोमैड गेम्स के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे. यह मध्य एशियाई देशों की पारंपरिक खेल और घुमंतू संस्कृति का सबसे बड़ा महाकुंभ माना जाता है. इसमें भारत की मौजूदगी मध्य एशियाई देशों के साथ ‘पीपुल-टू-पीपुल’ यानी जन-जन के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…