देश

World Boxing Championships 2025: 48Kg कैटेगरी के मुकाबले में मीनाक्षी हुड्डा ने जीता गोल्ड, पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

इंग्लैंड के लिवरपूल में चल रही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली मीनाक्षी हुड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बधाई दी है.

PM Modi का एक्स पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

“लिवरपूल में 2025 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मीनाक्षी के शानदार प्रदर्शन पर मुझे गर्व है. उन्होंने 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है. उनकी सफलता और दृढ़ संकल्प भारतीय एथलीटों के लिए बेहद प्रेरणादायक है. उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं.”

मीनाक्षी हुड्डा ने गोल्ड जीता

मीनाक्षी हुड्डा ने रविवार को महिलाओं की 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में जीत हासिल कर गोल्ड जीता. मीनाक्षी ने कजाकिस्तान की नाजिरन काइजेबे को 4:1 से हराया. विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का यह दूसरा गोल्ड था. जैस्मीन लैम्बोरिया ने 57 किग्रा वर्ग में पोलैंड की जूलिया स्जरमेटा को हराकर देश को पहला स्वर्ण दिलाया था.

हरियाणा की रहने वाली है मीनाक्षी

हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली मीनाक्षी का 48 किग्रा भार वर्ग गैर-ओलंपिक है और 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए उनकी महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा नहीं देगा, फिर भी विश्व चैम्पियनशिप का खिताब दुनिया की शीर्ष मुक्केबाजों में से एक के रूप में उन्हें स्थापित करेगा.

स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय

जैस्मीन (57 किग्रा) ने फाइनल में पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता पोलैंड की स्जरमेटा को 4:1 से हराकर लिवरपूल में होने वाली 2025 की विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी. अन्य परिणामों में, नूपुर (80+ किग्रा) ने रजत पदक जीता, जबकि पूजा रानी (80 किग्रा) ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता.

स्वर्ण पदक की जगाई उम्मीद

इससे पहले, मीनाक्षी, जैस्मीन और नूपुर ने अपने-अपने सेमीफाइनल में जीत हासिल करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक उम्मीद जगाई थी. मीनाक्षी ने मंगोलिया की अल्तांत्सेत्सेग लुत्सेखान पर 5:0 से शानदार जीत दर्ज की. जैस्मीन ने वेनेजुएला की ओमेलिन कैरोलिना अल्काला सेगोविया को 5:0 से हराया और नूपुर ने तुर्की की सेयमा दुज्तास को कड़ी टक्कर दी.

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र के राजभवन में नवनियुक्त राज्यपाल का भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर मिला

भारत ने हाल ही में गठित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी शासी निकाय, विश्व मुक्केबाजी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पहली विश्व चैंपियनशिप में 20 सदस्यीय दल उतारा है और पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है।

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago