प्रधानमंत्री आवास योजना से देशभर में कई लोगों को अपना छत मिला है. यह योजना देश के गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है. इस योजना ने गरीब परिवारों के आसियाने के सपनों को हकीकत में बदल दिया है. यही सपना मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सिरखेड़ा गांव के गरीब परिवारों का सच बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने गांव के 37 जरूरतमंद परिवारों को कच्चे घरों से पक्के मकानों तक का सफर तय कराया है. इन परिवारों के लिए यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास और सुरक्षा का प्रतीक बन गई है. गांव सिरखेड़ा में पहले बरसात का मौसम लोगों के लिए परेशानी लेकर आता था. कच्चे मकानों से पानी टपकता था और बच्चे और बुजुर्ग असुरक्षा में रहते थे. अब पक्के मकान बनने से लोग बेफिक्र हो गए हैं.
महिलाओं का कहना है कि अब उन्हें घर के अंदर बारिश से बचाने के लिए बाल्टी या बर्तन नहीं रखने पड़ते. वहीं बुजुर्गों का कहना है कि इस योजना ने उन्हें बुढ़ापे में चैन की नींद दी है. ग्राम पंचायत सिरखेड़ा के विक्रम भील ने बताया कि पहले हमें कच्चे मकान में बहुत परेशानियां आती थीं. बारिश के दिनों में बहुत दिक्कत होती थी. लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना मिली है और पैसे मिले तो उससे हमने पक्का मकान बनाया है. अब सब बेहतर है. पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिनकी वजह से हमारा मकान बन पाया.
सिरखेड़ा गांव की रहने वाली ऊषा मेघवाल ने बताया कि हमारा कच्चा मकान था, हमें प्रधानमंत्री आवास मिला है. पहले पानी के टाइम में बहुत परेशानी आती थी, कच्चे मकान में छत टपकती थी, घर में सीलन आती थी. इस योजना का लाभ देने पर हम पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं. ग्राम पंचायत सिरखेड़ा की महिला सरपंच श्यामू बाई ने बताया कि यहां ग्राम पंचायत सिरखेड़ा में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ दिलाया जा रहा है. इसमें अभी तक 37 पक्के मकान बन चुके हैं और भी बनने वाले हैं. पहले लोग बहुत परेशानियों में रहते थे, लेकिन अब वे पक्के मकानों में रह रहे हैं और उनके जीवन में सुधार आया है.
योजना के तहत लोगों ने पक्के मकान बना लिए हैं. सिरखेड़ा की यह कहानी बताती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) कैसे गांव-गांव में बदलाव की गाथा लिख रही है. यह योजना न सिर्फ गरीबों को छत दे रही है, बल्कि उनके जीवन में आत्मसम्मान, स्थिरता और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त कर रही है.
ये भी पढ़े: “आप हमें अपनी भाषा में पत्र लिखिए, हम उसी में जवाब भी देंगे”, अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में बोले अमित शाह
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…
अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…