आत्मीय शब्दों के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को विदा किया. फ्रांस और स्लोवाकिया की अपनी बेहद कूटनीतिक और सफल यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. लेकिन पेरिस से भारत रवानगी की यह तस्वीरें वैश्विक कूटनीति के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं. विदाई के समय दोनों नेताओं के बीच की अनूठी केमिस्ट्री उस वक्त खुलकर सामने आ गई जब राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी के सम्मान में न सिर्फ सोशल मीडिया पर नए बॉलीवुड गाने के साथ यात्रा का वीडियो साझा किया, बल्कि पूरी तरह हिंदी भाषा में एक विशेष संदेश रिकॉर्ड कर भारत के प्रति अपना अगाध प्रेम प्रदर्शित किया.
इस सफल दौरे के अंतिम चरण में दोनों नेताओं ने पेरिस में यूरोप के सबसे बड़े स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी महाकुंभ ‘वीवाटेक 2026’ (VivaTech 2026) में हिस्सा लिया, जहां पीएम मोदी ने एआई और डिजिटल कूटनीति में भारत-फ्रांस की बढ़ती जुगलबंदी पर दुनिया के सामने भारत का मजबूत विजन रखा.
नीस, एवियन और पेरिस के व्यस्त दौरों के बाद जब विदाई की घड़ी आई, तो मैक्रों ने पीएम मोदी को गर्मजोशी से गले लगाया. पीएम मोदी ने हंसते हुए अपने दोस्त को याद दिलाया कि अब उन्हें अपना वादा पूरा करना होगा और फरवरी 2026 में ज्यादा समय लेकर भारत आना होगा. इस पर मैक्रों ने मुस्कुराते हुए कहा कि फरवरी में मैंने वादा किया है कि मैं सिर्फ आपके लिए भारत आऊंगा, अपना ख्याल रखिए.
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बेहद खास विदाई वीडियो संदेश साझा किया. इस वीडियो की सबसे बड़ी हाइलाइट मैक्रों की हिंदी रही. उन्होंने बेहद स्पष्ट उच्चारण में कहा कि प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी है कि आप नीस, एवियन और पेरिस आए. आपका यहां स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हुई. भारत और फ्रांस की दोस्ती अमर रहे. इसके तुरंत बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए अंग्रेजी में कहा कि उम्मीद है कि मेरी हिंदी सही थी, लेकिन मेरे प्रिय प्रधानमंत्री, मैं आपकी दोस्ती के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं.
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने EPF पर 8.25% ब्याज दर को दी मंजूरी, सब्सक्राइबर को मिलेगा फायदा
विदाई से ठीक पहले, दोनों वैश्विक नेताओं ने पेरिस के वीवाटेक 2026 शिखर सम्मेलन में तकनीकी उद्यमियों, स्टार्टअप्स और बिजनेस लीडर्स को संबोधित किया. पीएम मोदी ने मंच से भारत की ‘मानव-केंद्रित एआई’ (Human-Centric AI) और यूपीआई जैसी डिजिटल पेमेंट क्रांतियों का जिक्र करते हुए अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में फ्रांस के साथ नई तकनीकों को साझा करने पर बल दिया. इसके बाद दोनों नेताओं ने भारतीय इनोवेटर्स से मुलाकात कर उनके व्यावहारिक समाधानों को देखा.
Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…
Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…
Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…
भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…