देश

PM Modi In Kolkata: पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बिहार के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं, जहां कोलकाता में उन्होंने भव्य रोड शो किया. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े होकर मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए दिखाई दिए. पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया.

PM Modi ने अपने संबोधन में क्या कहा?

पीएम (PM Modi) ने अपने संबोधन में कहा, “आज एक बार फिर मुझे पश्चिम बंगाल के विकास को गति देने का अवसर मिला है. अभी मैं नोआपाड़ा से बिमान बंदर तक कोलकाता मेट्रो का आनंद लेकर आया हूं. इस दौरान बहुत सारे साथियों से मुझे बातचीत करने का अवसर भी मिला. हर किसी को खुशी है कि कोलकाता का पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाकई अब आधुनिक हो रहा है.”

उन्होंने (PM Modi) आगे कहा, “कोलकाता जैसे हमारे शहर…भारत के इतिहास और हमारे भविष्य, दोनों की समृद्ध पहचान हैं. आज जब भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनॉमी बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है… तब दमदम, कोलकाता, इन शहरों की भूमिका बहुत बड़ी है. इसलिए आज के इस कार्यक्रम का संदेश मेट्रो के उद्घाटन और हाइवे के शिलान्यास से भी बड़ा है. ये आयोजन इस बात का भी प्रमाण है कि आज का भारत अपने शहरों का कैसे कायाकल्प कर रहा है.”

यह भी पढ़ें- ‘बिहारियों का हक छीन रहे हैं घुसपैठिए’, पीएम मोदी ने लहराया गमछा; बेगूसराय को दिया 6 लेन ब्रिज

PM Modi ने कहा, “भारत सरकार पश्चिम बंगाल के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. आज पश्चिम बंगाल देश के उन राज्यों में शामिल हो चुका है, जहां रेलवे का शत-प्रतिशत बिजलीकरण हो चुका है. लंबे समय से पुरुलिया से हावड़ा के बीच मेमू ट्रेन की मांग हो रही थी, भारत सरकार ने जनता की ये मांग भी पूरी कर दी है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में विभिन्न मेट्रो रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई.

बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड आईटी हब के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. ये मेट्रो रूट कोलकाता के कुछ सबसे व्यस्त इलाकों को जोड़ेंगे, यात्रा समय में कमी आएगी और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

39 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago