Bharat Express DD Free Dish

‘बिहारियों का हक छीन रहे हैं घुसपैठिए’, पीएम मोदी ने लहराया गमछा; बेगूसराय को दिया 6 लेन ब्रिज

PM Modi in Begusarai: प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दौरे पर हैं. आज पहले वह गयाजी पहुंचे उसके बाद उन्होंने बेगूसराय में सभा को संबोधित कर कई विकास कार्यों की सौगात जनता को दी है.

PM Modi in Begusarai

बेगूसराय में पीएम मोदी

PM Modi in Begusarai: बिहार में सत्ता बदलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच की केमिस्ट्री एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. आज जब पीएम मोदी बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन करने पहुंचे, तो दोनों नेताओं की गर्मजोशी ने सबका ध्यान खींचा. यह कार्यक्रम सिर्फ एक पुल के उद्घाटन तक सीमित नहीं था, बल्कि पीएम मोदी ने इस मंच से कई बड़े ऐलान किए और विपक्ष पर तीखा हमला भी बोला. इससे पहले वो गया पहुंचे थे जहां उन्होंने जनता को कई विकास कार्यों की सौगात दी थी.

पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6 लेन के औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके साथ मौजूद रहे. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने पुल पर घूमकर लोगों का अभिवादन किया और अपने गले से गमछा लहराया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री के स्वागत में ब्रिज के नीचे बने घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. लोगों की भीड़ घाटों पर प्रधानमंत्री को देखने के लिए उमड़ी थी. प्रधानमंत्री करीब 37 मिनट तक ब्रिज पर रुके और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

बिहार यात्रा में क्या रहा खास?

  • प्रधानमंत्री ने गया से 13000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
  • प्रधानमंत्री ने इस मौके पर रोड शो भी किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.
  • प्रधानमंत्री का स्वागत छठ गीत से किया गया, जो बिहार की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के मंच पर पहुंचे तेजस्वी के 2 विधायक; क्या बिहार में बीजेपी का बढ़ रहा कुनबा?

PM Modi ने संबोधन में क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और कहा कि बिहार की धरती से लिया कोई भी संकल्प खाली नहीं जाता है. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद वोट बैंक की राजनीति के लिए बिहारियों का हक छीनना चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार जल्द ही डेमोग्राफी मिशन शुरू करने जा रही है, जिसका उद्देश्य घुसपैठियों की बढ़ती संख्या को रोकना है. उन्होंने कहा कि यह मिशन बिहार के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read