प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
Bangladesh Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ढाका में हुए बांग्लादेश वायुसेना के एफ7 विमान हादसे पर दुख जताया. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ एकजुटता में खड़ा है.
पीएम मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ढाका में हुई दुखद विमान दुर्घटना में कई लोगों, खासकर युवा छात्रों की मृत्यु से हम आहत और दुखी हैं. हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. भारत बांग्लादेश के साथ एकजुटता में खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान करने को तैयार है.”
बांग्लादेश की मीडिया के मुताबिक, सोमवार दोपहर को माइलस्टोन कॉलेज क्षेत्र में वायुसेना का एफ7 जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में अब तक पायलट समेत कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.
आईएसपीआर के अनुसार, बांग्लादेश वायु सेना का चीन निर्मित एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षण विमान सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरा और लगभग 1:30 बजे ढाका के उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज की इमारत से टकरा गया.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में बड़ा विमान हादसा, वायुसेना का F-7 एयरक्राफ्ट क्रैश, कॉलेज की बिल्डिंग पर गिरा विमान
ढाका ट्रिब्यून ने फायर सर्विस कंट्रोल रूम की ड्यूटी ऑफिसर लीमा खानम के हवाले से बताया, “हमें दोपहर 1:18 बजे सूचना मिली कि उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. बचाव कार्य के लिए उत्तरा, टोंगी, पल्हबी, कुरमिटोला, मीरपुर और पूर्वाचल फायर स्टेशनों की कई गाड़ियां मौके पर जुटी हुई हैं.”
विमान ने सोमवार दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी और लगभग 1:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई. माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के प्रवक्ता ने बताया कि विमान स्कूल के गेट के पास गिरा. जिस स्कूल परिसर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां कक्षाएं चल रही थीं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान अचानक तेज आवाज के साथ स्कूल की इमारत से टकरा गया, जिससे छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई.
-भारत एक्सप्रेस
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…