देश

PM Modi ने ITI टॉपर्स को किया सम्मानित, युवाओं के लिए कई नई योजनाओं का शुभारंभ

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विज्ञान भवन में आईटीआई (ITI) के टॉपर्स को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने आईटीआई छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित करने की परंपरा शुरू की थी. आज, हम इस गौरवशाली परंपरा का एक और अध्याय देख रहे हैं.

PM Modi ने क्या कहा?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,

“मैं भारत के कोने-कोने से हमारे साथ जुड़ने वाले सभी युवा आईटीआई छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. यह समारोह इस बात का प्रतीक है कि भारत अब कौशल विकास को कितना महत्व देता है. आज देश भर के युवाओं के लिए दो और बड़ी शिक्षा एवं कौशल विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है.”

PM Modi के विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस दीक्षांत समारोह के पीछे का विचार यही था कि जब तक हम श्रम को प्रतिष्ठा नहीं देंगे, हुनर के लिए जो लोग काम करते हैं, जिनमें सामर्थ्य है, उनका सार्वजनिक जीवन में सम्मान नहीं होगा तो शायद वो अपने आप को कम महसूस करेगा. उन्होंने कहा कि भारत ज्ञान और कौशल का देश है. यही बौद्धिक शक्ति हमारी सबसे बड़ी शक्ति है. आईटीआई न सिर्फ औद्योगिक शिक्षा के प्रमुख संस्थान हैं, बल्कि वे आत्मनिर्भर भारत की कार्यशालाएं भी हैं.

इसे भी पढ़ें- नीरव मोदी को भारत लाने की कोशिश तेज, सरकार ने लंदन को दी लिखित गारंटी

युवाओं की कि प्रशंसा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिहार के युवाओं की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के युवा देशों में से एक है. बिहार उन राज्यों में से एक है, जहां आबादी के अनुपात में सबसे अधिक युवा हैं. इसलिए बिहार के युवाओं का सामर्थ बढ़ता है तो स्वभाविक रूप से देश की ताकत भी बढ़ती है. उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं का सामर्थ्य और बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है. आज बिहार के युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित एक विशाल आयोजन हो रहा है. यह दर्शाता है कि एनडीए सरकार बिहार के युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.

योजनाओं का शुभारंभ किया

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 62,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की युवा-केंद्रित योजनाओं का शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री ने 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश से देशभर में एक हजार सरकारी आईटीआई के उन्नयन के लिए ‘पीएम-सेतु’ का शुभारंभ किया.

पीएम मोदी ने खासकर बिहार को योजनाओं का तोहफा दिया. उन्होंने संशोधित ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता’ योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत दो साल के लिए 5 लाख स्नातकों को एक हजार रुपए का मासिक भत्ता मिलेगा. बिहार में जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का भी उद्घाटन किया गया. बिहार के चार विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला रखी गई. इसके अलावा बिहटा में एनआईटी पटना के नए परिसर का उद्घाटन किया गया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

गाजीपुर में बंपर जॉब फेयर! 18 से 40 साल के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर, यहां देखें पूरी डिटेल्स

गाजीपुर के जखनियां में 5 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा. इसमें 25…

26 minutes ago

घंटों हेडफोन लगाकर सुनते हैं गाने? हो सकते हैं बहरेपन के शिकार, जानें कितना वॉल्यूम है सुरक्षित

Headphone Side Effects: लगातार तेज आवाज में हेडफोन पर गाने सुनने से सुनने की क्षमता…

44 minutes ago

भारत-ईयू की स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी ने रिन्यूएबल एनर्जी समिट का किया उद्घाटन

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को और…

56 minutes ago

बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी जगतार सिंह हवारा की याचिका पर IB ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दी

सुप्रीम कोर्ट में जगतार सिंह हवारा की जेल ट्रांसफर याचिका पर IB ने रिपोर्ट सौंपी…

1 hour ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला, 3 घायल, हथियार छीनने की कोशिश, गाड़ी तोड़ी, सीएम ने क्या कहा?

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में कथित तस्करों और स्थानीय लोगों के हमले में…

1 hour ago