देश

‘चायवाले’ की डिजिटल सुनामी: 12 साल में पीएम मोदी से जुड़े 291.6M+ फॉलोअर्स, जानें 2014 में क्या थी स्थिती?

PM Modi Government 12 Years: सबसे लंबे समय तक भारत के चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी ने आज अपने 12 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी पीछे छोड़ दिया है. मई 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब भारत बदलाव की दहलीज पर खड़ा था. आज साल 2026 में, उनके राष्ट्रीय नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, यह स्पष्ट है कि यह केवल एक राजनीतिक पारी नहीं, बल्कि भारत के पूरी तरह से बदलने की कहानी है.

इस बदलाव का सबसे जीवंत और प्रत्यक्ष गवाह बना है डिजिटल स्पेस.. 2014 में जिस सोशल मीडिया को महज एक चुनावी हथियार माना जा रहा था, आज पीएम मोदी ने उसे वैश्विक कूटनीति और सीधे जन-संवाद का सबसे बड़ा माध्यम बना दिया है.

डिजिटल युग के ‘महानायक’ (PM Modi 2014 to 2026 Journey)

2014 के आम चुनावों से पहले तक नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया (ट्विटर और फेसबुक) पर करीब 2.21 करोड़ फॉलोअर्स के साथ एक मजबूत क्षेत्रीय और राष्ट्रीय नेता के रूप में स्थापित थे. लेकिन बीते 12 सालों में यह आंकड़ा किसी सुनामी की तरह बढ़ा है. आज 2026 में, सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स (X, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक) को मिलाकर उनकी कुल डिजिटल सेना 29.16 करोड़ (291M+) के पार जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: 12 साल के 13 फैसले: अंसभव संकल्पों को पीएम मोदी ने बना दिया हकीकत, देखें टाइमलाइन

वे इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ (100 मिलियन) और यूट्यूब पर 3 करोड़ (30 मिलियन) का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले राजनीतिक नेता बन चुके हैं. यह डेटा केवल उनकी लोकप्रियता नहीं दिखाता, बल्कि यह साबित करता है कि वे आज दुनिया के सबसे बड़े ‘डिजिटल इन्फ्लुएंसर’ हैं.

‘नमो’ युग की पहचान बनी तकनीक (PM Modi Social Media Followers)

इन 12 सालों में मोदी सरकार की पहचान ‘डिजिटल इंडिया’, ‘यूपीआई (UPI)’, और ‘नमो ऐप’ जैसे नवाचारों से बनी है. पीएम मोदी ने कूटनीति के पारंपरिक बंद कमरों को तोड़कर सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों से सीधा संवाद साधा. चाहे अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ ‘एक्स’ पर सेल्फी हो या यूट्यूब पर देश के आम युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित करना, मोदी ने तकनीक को लोकतंत्र का नया चेहरा बना दिया है.

प्लेटफॉर्म 2014 (चुनावों से पहले) 2026
ट्विटर (अब X) 40 लाख (4M) 10.69 करोड़+ (106.9M+)
इंस्टाग्राम शून्य (खाता नहीं था) 10 करोड़+ (100M+)
फेसबुक 1.8 करोड़ (18M) 5.4 करोड़+ (54M+)
यूट्यूब 1.8 लाख (0.18M) 3.07 करोड़+ (30.7M+)
कुल योग 2.21 करोड़ (22.18M) 29.16 करोड़ (291.6M+)

एक नया भारत, एक नई पहचान (PM Modi digital records)

मई 2014 से लेकर मई 2026 तक के इस सफर में भारत आर्थिक मोर्चे पर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व सुधार हुआ और वैश्विक स्तर पर भारत की आवाज मजबूत हुई. आलोचक और समर्थक दोनों ही इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि पीएम मोदी ने बीते एक दशक से अधिक समय में न केवल सरकार चलाने का तरीका बदला, बल्कि भारतीय राजनीति के संवाद के व्याकरण को हमेशा के लिए बदल दिया है. 29 करोड़ फॉलोअर्स की यह डिजिटल ताकत इसी नए आत्मनिर्भर भारत की गूंज है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago