प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 सितंबर को प्रस्तावित गुजरात दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार उनके स्वागत का तरीका कुछ अलग है. वडोदरा और नवसारी में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को ध्यान में रखते हुए ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान शुरू किया गया है. इसके तहत शहरों के साथ-साथ गांवों में भी बड़े स्तर पर सफाई और पौधरोपण का काम किया जा रहा है.
वडोदरा जिले में इस अभियान को महज एक औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा गया है. प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने मिलकर कई इलाकों में सफाई अभियान चलाया है. अब तक जिले के 250 गांवों में सफाई की जा चुकी है.
अभियान के दौरान करीब 313 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की सफाई हुई है, जबकि 505 किलोमीटर लंबी सड़कों को भी साफ किया गया है. सफाई के साथ निकलने वाले कचरे के निपटारे पर भी खास ध्यान दिया गया. जानकारी के मुताबिक, अब तक लगभग 1,835 मीट्रिक टन ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा चुका है.
इस अभियान का फोकस सिर्फ गंदगी हटाने तक नहीं है. प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश को आगे बढ़ाते हुए जिले में बड़े पैमाने पर पौधरोपण भी किया जा रहा है. सरकारी जमीन, सड़कों के किनारे, स्कूलों और आंगनवाड़ी परिसरों के अलावा जल स्रोतों के आसपास भी पौधे लगाए जा रहे हैं.
‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की भी भागीदारी देखने को मिल रही है. यही वजह है कि यह पहल एक व्यापक जन अभियान का रूप ले रही है.
ये भी पढ़ें- रात को फैसला, सुबह एक्शन! सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर; अखिलेश, मायावती, ओवैसी क्या बोले?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…