देश

पीएम मोदी से मिले राज्यपाल कविंदर गुप्ता, नशामुक्त हिमाचल और प्राकृतिक खेती के विजन पर हुई बड़ी चर्चा

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. राज्यपाल पद संभालने के बाद यह उनकी प्रधानमंत्री के साथ पहली आधिकारिक बैठक थी, जिसमें हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक के दौरान राज्यपाल काविंदर गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचल प्रदेश में चल रही विभिन्न प्रमुख पहलों की जानकारी दी. उन्होंने विशेष रूप से ड्रग-फ्री हिमाचल अभियान और टीबी-फ्री हिमाचल अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि ये कार्यक्रम राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. राज्यपाल ने बताया कि इन अभियानों के जरिए नशामुक्त समाज और टीबी जैसी गंभीर बीमारी से मुक्ति पाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है.

केमिकल-फ्री कृषि से स्वास्थ्य को बढ़ावा

कविंदर गुप्ता ने बैठक में यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य के किसान और बागवान धीरे-धीरे रासायनिक खेती से हटकर केमिकल-फ्री खेती की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने इस पहल को और विस्तार देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों की आय में भी दीर्घकालिक सुधार होगा. राज्यपाल ने इसे हिमाचल प्रदेश के लिए एक स्थायी और पर्यावरण-अनुकूल विकास मॉडल बताया.

राज्यपाल ने साझा किया हिमाचल के विकास मॉडल का अनुभव

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से इन योजनाओं को गति देने के लिए केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र के बीच समन्वय और साझेदारी से ही समग्र विकास, बेहतर जनकल्याण और सतत प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है. उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में सतत विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार का इस्तीफा, अब बिहार में होगा सबसे बड़ा उलटफेर, कौन होगा नया ‘सुशासन बाबू’?

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago