देश

पीएम मोदी उत्तर गुजरात में 307 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को गुजरात दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा को विभिन्न विभागों के अंतर्गत करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की भेंट देंगे.

इनमें सड़क एवं भवन विभाग की कुल 307 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास शामिल है, जिससे उत्तर गुजरात में कनेक्टिविटी और मजबूत बनेगी. प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप सड़क एवं भवन विभाग गुजरात राज्य को निरंतर गतिशील रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

पीएम मोदी गुजरात में 6 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी उत्तर गुजरात में सड़क एवं भवन विभाग की कुल 6 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. कुल 307 करोड़ रुपए की लागत वाले लोकार्पण व शिलान्यास के ये कार्य गुजरात की प्रजा को दैनिक यातायात के लिए अधिक सुदृढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेंगे. इन परियोजनाओं के अंतर्गत उत्तर गुजरात को अपग्रेडेड सड़कें, अंडरपास और ओवरब्रिज मिलेंगे, जो नागरिकों के लिए यात्रा सुरक्षा तथा सुगमता में वृद्धि करेंगे.

21 किलोमीटर की सड़क को किया 7 मीटर चौड़ा

पीएम मोदी विरमगाम-खुडद-रामपुरा सड़क को 7 मीटर चौड़ी बनाने के कार्य का लोकार्पण करेंगे. 33 करोड़ रुपए की लागत से विरमगाम से खुडद होकर रामपुरा तक के 21 किलोमीटर की इस सड़क को 7 मीटर चौड़ा किया गया है. यह महत्वपूर्ण कॉरिडोर अहमदाबाद जिले की विरमगाम व देत्रोज तहसीलों के औद्योगिक क्षेत्र के विकास को गति देगा. इस विकास कार्य के साथ परिवहन सुगम बनेगा तथा आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे.

274 करोड़ रुपए की परियोजनाओं

प्रधानमंत्री उत्तर गुजरात के अहमदाबाद, मेहसाणा एवं गांधीनगर जिलों में कुल 274 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इनमें अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर रोड पर तीन छह-मार्गीय व्हीकल अंडरपास (126 करोड़ रुपए), अहमदाबाद-विरमगाम रोड पर स्थित फाटक नं. 40 पर रेलवे ओवरब्रिज (70 करोड़ रुपए), कडी-थोल होकर साणंद तक के 24 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के नवीनीकरण के कार्य (45 करोड़ रुपए) और गिफ्ट सिटी में बापा सीताराम जंक्शन का चार-लेन से आठ-लेन रोड में विस्तार (33 करोड़ रुपए) शामिल हैं.

सुविधा से यात्रा समय तथा ईंधन की होगी बचत

मेहसाणा, गांधीनगर और अहमदाबाद जिलों से गुजरने वाले विभिन्न सड़क मार्गों पर व्हीकल अंडरपास, रेलवे ओवरब्रिज तथा नवीनीकरण कार्यों से दैनिक आवाजाही करने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा एवं सुगमता में वृद्धि होगी. इस सुविधा से यात्रा समय तथा ईंधन की बचत होगी. गांधीनगर में आकार ले रहे फिन-टेक हब गिफ्ट सिटी तक सरल एवं तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी. थोल अभयारण्य जैसे पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को सुगमता होगी. अपग्रेड हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण राज्य में औद्योगिक एवं परिवहन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा.

ये भी पढ़ें:PM Modi की बिहार को बड़ी सौगात, गया से दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और बौद्ध सर्किट ट्रेन की शुरुआत

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हो गया फैसला…; 50% बढ़ेंगी सीट, 25 साल का लॉक इन पीरियड; महिला आरक्षण पर क्या? जानें मोदी कैबिनेट के फैसले

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…

37 minutes ago

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

51 minutes ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

1 hour ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

2 hours ago

पहला सिलेंडर मुफ्त, दूसरे का क्या? आंकड़ों से समझें उज्ज्वला योजना की हकीकत

PM Ujjwala Yojana Second Cylinder Test: जानिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पहला सिलेंडर खत्म होने…

2 hours ago

संविधान सिर्फ सरकार चलाने की गाइडबुक नहीं, इसमें हमारी सभ्यता की आत्मा है- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि संविधान का…

2 hours ago