PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 11 अगस्त को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित 184 नए टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे. ये फ्लैट्स खासतौर पर सांसदों के लिए बनाए गए हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री परिसर में सिंदूर का पौधा लगाएंगे, श्रमिकों से बातचीत करेंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे.
यह पूरा प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर सोच के साथ डिजाइन किया गया है. परिसर में सांसदों की जरूरतों के मुताबिक सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. निर्माण में हरित तकनीकों का उपयोग किया गया है, जो GRIHA 3-स्टार रेटिंग और राष्ट्रीय भवन संहिता 2016 के मानकों के अनुरूप है. इससे ऊर्जा की बचत, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और कचरा प्रबंधन में मदद मिलेगी.
फ्लैट्स के निर्माण में एल्यूमिनियम शटरिंग के साथ मोनोलिथिक कंक्रीट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इससे संरचना मजबूत बनी और परियोजना समय पर पूरी हो सकी. परिसर को दिव्यांगजन के लिए भी अनुकूल बनाया गया है, जो समावेशी डिजाइन की सोच को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप की मुलाकात से पहले पुतिन ने क्यों किया PM मोदी को कॉल? भारत बोल- हम तैयार हैं
सांसदों के लिए पर्याप्त आवास की कमी को देखते हुए यह परियोजना शुरू की गई थी. सीमित भूमि होने के कारण वर्टिकल निर्माण को प्राथमिकता दी गई है, जिससे स्पेस का अधिकतम उपयोग हो सके और रखरखाव खर्च भी कम हो.
हर फ्लैट का कार्पेट एरिया करीब 5,000 वर्ग फीट है. इसमें आवासीय और आधिकारिक कार्य दोनों के लिए पर्याप्त जगह है. परिसर में कार्यालय, स्टाफ क्वार्टर और सामुदायिक केंद्र की भी व्यवस्था है, जिससे सांसद अपने जनप्रतिनिधि कर्तव्यों को आसानी से निभा सकें.
सभी इमारतें भूकंप-रोधी डिजाइन मानकों के तहत बनाई गई हैं. साथ ही, परिसर में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की गई है, ताकि सभी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…
देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…