PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में गुजरात का नर्मदा जिला वैश्विक पर्यटन और राष्ट्रीय एकता का सिरमौर बनकर उभरा है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एकता नगर (केवड़िया) में ‘भारत पर्व 2026’ का भव्य शुभारंभ किया. राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के तहत 15 नवंबर तक चलने वाला यह सांस्कृतिक महाकुंभ देश की समृद्ध परंपराओं, विविध लोककलाओं, हस्तशिल्प और क्षेत्रीय व्यंजनों की जीवंत झांकी पेश कर रहा है. ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विजन को धरातल पर साकार करते हुए यह आयोजन संपूर्ण राष्ट्र की सांस्कृतिक विविधता को एक सूत्र में पिरोने का अनूठा मंच बन गया है.
प्रधानमंत्री ने एकता नगर में कला और आधुनिकता के अद्भुत संगम ‘एकता प्रकाश पर्व’ का भी अवलोकन किया. इसके तहत वैली ऑफ फ्लावर्स रोड पर 530 मीटर लंबा विशेष मार्ग तैयार किया गया है, जिसकी थीम ‘प्राचीन भारत से आधुनिक भारत तक’ रखी गई है. साथ ही 180 मीटर लंबी भव्य ग्लो टनल में देश के चारों कोनों की स्थापत्य कला, लोकनृत्य और जीवनशैली को 1.5 करोड़ से अधिक एलईडी लाइटों की जगमगाहट के साथ प्रस्तुत किया गया है. पीएम मोदी ने 15.10 करोड़ रुपये की लागत से नव-विकसित शूलपाणेश्वर नर्मदा घाट पर आयोजित भव्य महाआरती में भी सहभागिता की. अब इस घाट पर 6,000 श्रद्धालु एक साथ पावन नर्मदा आरती के साक्षी बन सकेंगे.
31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके उपरांत वे एकता नगर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के लिए 426.71 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 31 पर्यटन व बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें 50 करोड़ रुपये का आईआरसीटीसी होटल, 16 करोड़ की एकता क्रूज, रेन फॉरेस्ट प्रोजेक्ट और इको ट्रेल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं, जो स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को नई ऊंचाई देंगी.
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह की भव्य परेड की सलामी लेंगे, जिसमें देश के सभी अर्धसैनिक बलों और पुलिस इकाइयों का शौर्य प्रदर्शित होगा. इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) द्वारा ‘नक्सल मुक्त भारत’ पर एक ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें वामपंथी उग्रवाद से मुक्त हुए 126 जिलों के करीब 2,000 कलाकारों सहित कुल 5,000 कलाकार अपनी कला के जरिए नए भारत के संकल्प को प्रदर्शित करेंगे.
यह भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…
रामानंद सागर की 'रामायण' के मशहूर कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद…