Bharat Express DD Free Dish

Statue of Unity

72 सालों के इतिहास में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली से बाहर गुजरात के केवड़िया स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' में होने जा रहा है.

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का समारोह पहली बार दिल्ली के विज्ञान भवन से बाहर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होगा. 22 सितंबर को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के प्रांगण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी.

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' देखना अब और आसान हो गया है. भारतीय रेलवे की सीधी कनेक्टिविटी और सी-प्लेन ने सफर को और मजेदार बना दिया है.

Ram Sutar Death: प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार का नोएडा में 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित कई ऐतिहासिक प्रतिमाएं बनाई थीं. उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण, टैगोर पुरस्कार और हाल ही में महाराष्ट्र भूषण सम्मान से नवाजा गया था.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित एकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल भारत की अखंडता और एकता के प्रतीक हैं।

World's Tallest Statue of Unity: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पढिए दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के बनने की कहानी. 182 मीटर ऊंची यह प्रतिमा सरदार पटेल को समर्पित है, जो कि पीएम मोदी के विजन से बनी.

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 25 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाई.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोर देकर कहा कि 31 अक्टूबर की परेड राष्ट्र के युवाओं को सरदार पटेल के सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के बारे में शिक्षित करने का एक मजबूत माध्यम बनेगी. उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे सब मिलकर देश में एकता और अखंडता के एक मजबूत वातावरण के निर्माण की दिशा में काम करें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत वे गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे.

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 40 खास कुत्ते, जिनमें मुधोल और रामपुर हाउंड शामिल हैं, राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 की परेड में भाग लेंगे.