देश

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, देश को चीन से भी आगे लेकर जाएंगे’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा.

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में जब चीन तेजी से तरक्की कर रहा था, तब यूपीए की सरकार के दौरान भारत पीछे छूटता रहा. उस समय भ्रष्टाचार चरम पर था. चीन आधुनिक इनोवेशन कर रहा था, जबकि भारत में घोटाले हो रहे थे.

उन्होंने कहा कि साल 2004 में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी और 2014 तक यूपीए सरकार के कार्यकाल तक भी यही स्थिति बनी रही, जबकि दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही थी. भारत की विकास दर बहुत धीमी थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है और एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए तैयार है.

राहुल गांधी भूल गए यूपीए का भ्रष्टाचार काल- गौरव वल्लभ

गौरव वल्लभ ने कहा कि राहुल गांधी जो चीन की तारीफ करते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि भारत उनकी सरकार के कार्यकाल में पीछे छूट गया था. तब आपकी यूपीए सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी. इनोवेशन पर ध्यान नहीं दिया गया, युवाओं के सपनों को कुचला गया. कोयला घोटाला सहित अन्य घोटाले शामिल हैं.

गौरव वल्लभ ने कहा कि राहुल गांधी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. विकसित भारत 2047 का संकल्प हर भारतीय ने लिया है. इसी संकल्प के साथ हम अपनी अर्थव्यवस्था को चीन से भी आगे ले जाएंगे.

स्वागत में लगी रही कांग्रेस सरकार

कर्नाटक में जर्मन चांसलर वाले विवाद पर गौरव वल्लभ ने कहा कि कर्नाटक सरकार अब वंशवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है. जर्मन चांसलर निवेश के लिए आए थे, लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री राहुल गांधी के पीछे-पीछे चलकर उनका स्वागत करने में व्यस्त रहे. जो राज्य कभी आईटी का इंजन था, वह अब भ्रष्टाचार और परिवारवाद का पर्याय बन गया है. सरकार की प्राथमिकता प्रदेश को आईटी और एआई हब बनना नहीं, बल्कि राहुल गांधी का स्वागत करना है ताकि कुर्सी बची रहे. उनकी असली प्राथमिकता परिवारवाद और भ्रष्टाचार है.

ये भी पढ़ें: Gujarat: पीएम मोदी के गांव में हरियाली की नई कहानी, हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट की बड़ी पहल, लगाए गए हजारों दुर्लभ पौधे

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago