देश

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में आयोजित होने वाले भव्य दशहरा समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इस बार समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की खबर से आयोजन समिति और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है.

श्री रामलीला समिति इंद्रप्रस्थ के मुख्य संयोजक रजत कुमार ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मंगलवार को आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं और केवल पास धारकों को ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

रजत कुमार ने कहा, “यह हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है. प्रधानमंत्री मंगलवार को यहां आ रहे हैं, जो कमेटी और खासकर यमुना पार के निवासियों के लिए बहुत खुशी का विषय है. सुरक्षा के मद्देनजर सभी को पहचान पत्र (आईडी पास) जारी किए जा रहे हैं, और केवल उन्हीं लोगों को अंदर जाने की अनुमति होगी, जिनके पास ये पास होंगे.”

उन्होंने बताया, “सुरक्षा कारणों से दो तरह के पास जारी किए गए हैं. सुरक्षा की दृष्टि से पास बांटे गए हैं. पहले जो पास बंटे हैं, वह अलग हैं और अब जो पास बंट रहे हैं, वह अलग हैं. दोनों तरह के पास से एंट्री होगी. सिक्योरिटी के उद्देश्य से ये विशेष ध्यान दिया जा रहा है.”

रजत कुमार ने कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद से सभी तैयारियां सुचारु रूप से चल रही हैं. उन्होंने कहा, “प्रभु का पूरा आशीर्वाद है. कोई भी समस्या नहीं आएगी, सारी चीजों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. और इस बार सब कुछ अच्छा होगा. हम सभी की प्रार्थना भोलेनाथ और श्रीराम स्वीकार करेंगे.”

समिति के अनुसार, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में पूरी तैयारी की गई है. प्रवेश द्वारों पर जांच, पहचान पत्र की अनिवार्यता और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है. आयोजन स्थल पर सीसीटीवी और पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ाई गई है.

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

1 hour ago

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

4 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

9 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

11 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

11 hours ago