देश

‘हमेशा माता-पिता की तरह साथ रहेंगे’, थिरु पूर्णा चंद्रन की मां ने सुनाया पीएम से मुलाकात का किस्सा

तमिलनाडु में भगवान मुरुगन के भक्त थिरु पूर्णा चंद्रन के परिवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (1 मार्च) को मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर उनकी मां कालीश्वरी ने मीडिया से बातचीत में कई अहम बातें साझा कीं और प्रधानमंत्री के व्यवहार की सराहना की.

आत्मीयता और सम्मान के पीएम ने बात की

कालीश्वरी ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने उनके परिवार को मिलने के लिए आमंत्रित किया था. इस विशेष मुलाकात में उनकी बहू और पोते भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने परिवार के सभी सदस्यों से बेहद आत्मीयता और सम्मान के साथ बातचीत की.

उन्होंने बताया, “दीपम के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मेरे बेटे के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि वे हमेशा माता-पिता की तरह हमारा ख्याल रखेंगे.”

बेटे के निधन के बाद से BJP साथ

कालीश्वरी ने यह भी कहा कि उनके बेटे के निधन के बाद से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी लगातार परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने परिवार को समर्थन देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया.

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इस मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि मदुरै प्रवास के दौरान उन्हें थिरु पूर्णा चंद्रन की याद आई. साथ ही उन्होंने राज्य की द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) सरकार पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया और कहा कि अंततः सत्य की जीत होगी तथा भगवान मुरुगन के भक्तों की विजय होगी.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को पता था ईरान पर कब होगा हमला..? इजरायली राजदूत बोले- PM रवाना हो गए थे, उसके बाद ऑर्डर दिए


थिरु पूर्णा चंद्रन ने आत्महत्या की

प्रधानमंत्री ने थिरु पूर्णा चंद्रन की पत्नी इंदुमती और उनके बेटों से भी मुलाकात की. जानकारी के अनुसार, थिरु पूर्णा चंद्रन भगवान मुरुगन के श्रद्धालु थे. पिछले वर्ष दिसंबर में मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. परिजनों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अंत में सत्य की ही जीत होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

1 hour ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

1 hour ago