टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को ‘रण उत्सव 2025’ कॉफी टेबल बुक भेंट की. प्रधानमंत्री ने रविवार सुबह इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर री-पोस्ट किया. उन्होंने कच्छ की खूबसूरती को दर्शाने के लिए वेणु श्रीनिवासन के प्रयासों की सराहना की.
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर री-पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे वेणु श्रीनिवासन और सुदर्शन वेणु से मिलकर बहुत खुशी हुई. मैं कच्छ की खूबसूरती को दर्शाने और मोटरसाइकिल सवारों को वहां जाने के लिए प्रोत्साहित करने के उनके प्रयास की सराहना करता हूं.”
दरअसल, शनिवार को वेणु श्रीनिवासन और सुदर्शन वेणु ने पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बारे में टीवीएस मोटर कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी थी.
उन्होंने टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन के बयान के हवाले से एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात थी. उन्हें टीवीएसएम एक्स ‘रण उत्सव 2025’ कॉफी टेबल बुक भेंट की. टीवीएस मोटर कंपनी ने गुजरात पर्यटन के साथ रण उत्सव को लेकर साझेदारी की. फरवरी 2025 में इसका आयोजन किया है. इसमें टूरिस्ट्स ने शानदार मोटरसाइकिल सवारी का आनंद उठाया, जिसमें कच्छ की संस्कृति, परिदृश्य और विरासत को प्रदर्शित किया गया. ये पीएम मोदी की कच्छ को युवाओं के बीच पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय बनाने की सोच से प्रेरित था.”
यह भी पढ़ें- देश और राज्य स्तर पर नए पार्टी अध्यक्ष की चर्चाओं के बीच पीएम मोदी और नड्डा से मिले CM Yogi, इन नामों पर अटकलें तेज
उन्होंने आगे कहा, “यह कॉफी टेबल बुक कच्छ की समृद्ध विरासत और मनमोहक स्थलों को दर्शाती है. ‘सारी मुजाफिरी’ थीम पर आधारित इस बुक में रण ऑफ कच्छ क्षेत्र के प्रमुख स्थलों और स्थलों को सुबह से शाम तक दर्शाया गया है, जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं. हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि कच्छ मोटरसाइकिल सवारों के लिए एक बेहतरीन जगह है. आइए, वहां बाइक चलाएं, आप जीवन भर के लिए मंत्रमुग्ध हो जाएंगे.”
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…