Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने की टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन से मुलाकात, कहा- कच्छ की खूबसूरती दिखाने के उनके प्रयास सराहनीय

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर री-पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे वेणु श्रीनिवासन और सुदर्शन वेणु से मिलकर बहुत खुशी हुई.

PM Modi

टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को ‘रण उत्सव 2025’ कॉफी टेबल बुक भेंट की. प्रधानमंत्री ने रविवार सुबह इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर री-पोस्ट किया. उन्होंने कच्छ की खूबसूरती को दर्शाने के लिए वेणु श्रीनिवासन के प्रयासों की सराहना की.

PM Modi ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर री-पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे वेणु श्रीनिवासन और सुदर्शन वेणु से मिलकर बहुत खुशी हुई. मैं कच्छ की खूबसूरती को दर्शाने और मोटरसाइकिल सवारों को वहां जाने के लिए प्रोत्साहित करने के उनके प्रयास की सराहना करता हूं.”

दरअसल, शनिवार को वेणु श्रीनिवासन और सुदर्शन वेणु ने पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बारे में टीवीएस मोटर कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी थी.

वेणु श्रीनिवासन ने मुलाकात के बाद क्या कहा?

उन्होंने टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन के बयान के हवाले से एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात थी. उन्हें टीवीएसएम एक्स ‘रण उत्सव 2025’ कॉफी टेबल बुक भेंट की. टीवीएस मोटर कंपनी ने गुजरात पर्यटन के साथ रण उत्सव को लेकर साझेदारी की. फरवरी 2025 में इसका आयोजन किया है. इसमें टूरिस्ट्स ने शानदार मोटरसाइकिल सवारी का आनंद उठाया, जिसमें कच्छ की संस्कृति, परिदृश्य और विरासत को प्रदर्शित किया गया. ये पीएम मोदी की कच्छ को युवाओं के बीच पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय बनाने की सोच से प्रेरित था.”

यह भी पढ़ें- देश और राज्य स्तर पर नए पार्टी अध्यक्ष की चर्चाओं के बीच पीएम मोदी और नड्डा से मिले CM Yogi, इन नामों पर अटकलें तेज

उन्होंने आगे कहा, “यह कॉफी टेबल बुक कच्छ की समृद्ध विरासत और मनमोहक स्थलों को दर्शाती है. ‘सारी मुजाफिरी’ थीम पर आधारित इस बुक में रण ऑफ कच्छ क्षेत्र के प्रमुख स्थलों और स्थलों को सुबह से शाम तक दर्शाया गया है, जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं. हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि कच्छ मोटरसाइकिल सवारों के लिए एक बेहतरीन जगह है. आइए, वहां बाइक चलाएं, आप जीवन भर के लिए मंत्रमुग्ध हो जाएंगे.”

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital