PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के बाद 2 दिन के दौरे पर ओमान पहुंच गए हैं. यह उनकी तीन देशों की यात्रा का तीसरा और आखिरी चरण है. वे 17 और 18 दिसंबर को ओमान में रहेंगे. यह यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है. दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (Haitham bin Tariq) से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे.
मस्कट में एक बहुत पुराना शिव मंदिर है. यह मंदिर करीब 125 साल पुराना है. इसे मोतीश्वर मंदिर कहा जाता है. खाड़ी के किसी मुस्लिम देश में इतना पुराना मंदिर होना बताता है कि वहां भारत के लोगों को कितना सम्मान मिलता है. पीएम मोदी भी इस मंदिर में जा चुके हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओमान दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे. साथ ही एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. यह बयान भारतीय कारोबारियों ने बुधवार को दिया.
मस्कट में मीडिया से बात करते हुए, भारतीय इंडस्ट्री से जुड़े के अग्रणी लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के माध्यम से अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं.
यूनो मिंडा लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन निर्मल के. मिंडा ने कहा कि इस दौरे से कई क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खुल सकते हैं. मिंडा ने कहा, “ओमान की कम ऊर्जा लागत और भारत का मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम एक दूसरे के पूरक हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग से स्किल्ड मैनपावर तक पहुंच मिलती है, जो ओमान में एक चुनौती है, जबकि ओमान यूएई सहित क्षेत्र को जोड़ने वाले एक लॉजिस्टिक्स और व्यापारिक केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.”
अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा से भारत और ओमान के बीच पहले से ही मजबूत संबंध और भी सुदृढ़ होंगे. रेड्डी ने कहा, “भारतीय दशकों से ओमान के विकास में योगदान दे रहे हैं और इस देश की अर्थव्यवस्था और समाज में योगदान के लिए उन्हें बहुत सम्मान से देखा जाता है.”
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-अफ्रीका रिश्तों को नई मजबूती
उनके अनुसार, व्यापार समझौतों के माध्यम से वाणिज्यिक संबंधों के विस्तार के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक बंधन और भी मजबूत होंगे. अलिज फूड्स एलएलसी के चेयरमैन सालेह मोहम्मद अलशनफारी ने कहा कि भारत और ओमान के बीच संबंध व्यापार से कहीं अधिक व्यापक हैं. उन्होंने कहा, “समुद्री संपर्क, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामाजिक संबंध सदियों से दोनों देशों को एक दूसरे से बांधे हुए हैं. ”
प्रधानमंत्री मोदी अपने 15-18 दिसंबर तक के दौरे के अंतिम चरण में महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर 17 से 18 दिसंबर तक दूसरी बार ओमान का दौरा पर है. भारत और ओमान के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जो मजबूत व्यापारिक संबंधों, ऊर्जा सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ावों द्वारा समर्थित है.
-भारत एक्सप्रेस
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…