देश

नॉर्वे शतरंज 2025 में कार्लसन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले गुकेश की पीएम मोदी ने की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किशोर शतरंज खिलाड़ी गुकेश डोमराजू (Gukesh) की प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट के छठे दौर में नॉर्वे के विश्व नंबर एक और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन पर शानदार जीत की सराहना की.

Gukesh ने कार्लसन को हराया

भारत के 19 वर्षीय शतरंज स्टार गुकेश, जो मौजूदा विश्व चैंपियन भी हैं, ने अपने करियर में पहली बार क्लासिकल प्रारूप में कार्लसन को हराया. उन्हें इस उपलब्धि के लिए भारतीय खेल जगत की सराहना मिल रही है.

पीएम मोदी ने Gukesh को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गुकेश की असाधारण उपलब्धि! सर्वश्रेष्ठ पर विजय पाने के लिए उन्हें बधाई. नॉर्वे शतरंज 2025 के राउंड 6 में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उनकी पहली जीत उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है. आगे की यात्रा में उनकी निरंतर सफलता की कामना करता हूं.”

स्टावेंजर (नॉर्वे) में स्थानीय हीरो कार्लसन के खिलाफ खेलते हुए, गुकेश ने खुद को अंतिम गेम के दौरान मुश्किल में पाया. कार्लसन भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी पर लगातार दूसरी क्लासिकल जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी बढ़त को बढ़ाने के लिए तैयार थे. लेकिन, एक नाटकीय मोड़ में, कार्लसन ने समय की कमी के कारण एक बड़ी गलती की जिसका फायदा गुकेश ने उठाया.

यह भी पढ़ें- D Gukesh ने वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराकर रचा इतिहास

गुकेश ने खेल के बाद कहा, “मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकता था, मुझे बस इसका पूरा फायदा उठाना था. मैं ऐसे मूव बना रहा था, जो उसके लिए मुश्किल थे, और सौभाग्य से, वह समय की कमी में फंस गया.” उन्होंने कहा, “इस टूर्नामेंट से मैंने एक बात सीखी है कि समय की कमी नियंत्रण से बाहर हो सकती है.” हार से परेशान कार्लसन ने बोर्ड पटक दिया और हताश होकर आयोजन स्थल से बाहर चले गए. वहीं गुकेश ने अपने कोच ग्रेजगोरज गजेवस्की के साथ शांति से जीत का जश्न मनाया.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की तारीफ में ऐसा क्या बोल गए सलमान खुर्शीद? जिसकी वजह से कांग्रेस में होने लगा विरोध, राशिद अल्वी बोले- होनी चाहिए कार्रवाई

कार्लसन के टेबल पर मुक्का मारने पर प्रतिक्रिया देते हुए गुकेश ने कहा, “यह समझ में आता है. मैंने भी अपने करियर में बहुत सी टेबलों पर मुक्का मारा है!” इससे पहले टूर्नामेंट में कार्लसन ने गुकेश को शुरुआती दौर में ही हरा दिया था. लेकिन इस बार, युवा भारतीय खिलाड़ी ने सबसे अहम समय पर अपना संयम बनाए रखा. नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में छह खिलाड़ियों के बीच डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप होता है. गुकेश की जीत उनके अभियान के लिए बड़ी बढ़त है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

48 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago