पाकिस्तान के कराची शहर में एक बड़े सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है, जहां करीब 200 से 250 कैदी जेल की दीवार तोड़कर फरार हो गए. घटना ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है और पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, देर रात कैदियों ने मिलकर जेल की मुख्य सुरक्षा दीवार को ध्वस्त किया और भागने में सफल रहे. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस पूरी साजिश में आंतरिक सहयोग था या नहीं, लेकिन जेल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं.
फरार कैदियों में कई गंभीर अपराधों में लिप्त अपराधी और आतंकी गतिविधियों से जुड़े लोग शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस और रेंजर्स ने शहर के संवेदनशील इलाकों में नाके लगा दिए हैं और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही सभी सीमावर्ती क्षेत्रों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि कोई कैदी देश से बाहर न भाग सके. यह घटना पाकिस्तान की कमजोर जेल प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन फरार कैदियों को कितनी जल्दी पकड़ पाता है.
ये भी पढ़ें: जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात वरिष्ठ आतंकी मौलाना अब्दुल अज़ीज़ ईसर की मौत: सूत्र
-भारत एक्सप्रेस
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…