देश

पीएम मोदी ने टीबी उन्मूलन में प्रगति की सराहना की, जन भागीदारी पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टीबी उन्मूलन में हुई प्रगति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की सराहना की. उन्होंने इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की भी तारीफ की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा देश से टीबी को खत्म करने की दिशा में हुई प्रगति के बारे में लिखते हैं, जिसकी नींव ‘जन भागीदारी’ पर टिकी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि भारत ने रिसर्च और डेवलपमेंट में लगातार निवेश किया है, अपनी साझेदारियों को मजबूत बनाया है और ‘मेड-इन-इंडिया’ टीबी डायग्नोस्टिक्स की एक पूरी श्रृंखला तैयार की है.”

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विश्व टीबी दिवस के अवसर पर ‘एक्स’ पर पोस्ट करके विस्तार से सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.

उन्होंने लिखा, “विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर, हम टीबी को खत्म करने और सभी के लिए, विशेष रूप से सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों के लिए, बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत ने ‘राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम’ के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति की है. इसके तहत रोकथाम, पहचान और उपचार के प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ किया गया है.”

उन्होंने आगे बताया, “इस वर्ष की थीम, ‘हां! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं. भारत के नेतृत्व में. जनभागीदारी की शक्ति से.’, टीबी-मुक्त भविष्य के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता और विश्वास को दर्शाती है. सभी स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति उनकी अथक सेवा और करुणापूर्ण देखभाल के लिए हार्दिक आभार. आइए, हम सब मिलकर एक ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘एक स्वस्थ, सशक्त राष्ट्र’ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करते रहें.”

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, “टीबी के खिलाफ भारत का अभियान सिर्फ एक जन-स्वास्थ्य प्रयास नहीं है. यह हमारे राष्ट्र की उस क्षमता का प्रमाण है, जिसके तहत हम एक ऐसे उद्देश्य के लिए एकजुट होते हैं जो लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करता है.”

ये भी पढ़ें: ‘पश्चिम एशिया में जंग जारी रही तो गंभीर दुष्परिणाम होंगे’, PM मोदी बोले- आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

16 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

26 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

33 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

41 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

46 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

1 hour ago