Chirag Pashupati Paras Meeting: बिहार की राजनीति कब किस तरफ पलट जाएगी यह कोई नहीं बता सकता. अब सियासी गलियारों में चिराग पासवान को लेकर हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पैतृक गांव पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के पैर छुए. चिराग पासवान के इस नए पॉलिटिकल मूव पर बिहार की राजनीति गर्म हो गई है. अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या चाचा-भतीजे एक बार फिर एक ही कश्ती पर सवार होने वाले हैं.
चिराग पासवान के चचेरे चाचा अर्जुन पासवान का बीते दिनों निधन हो गया था. जिसको लेकर चिराग सोमवार को खगड़िया जिले में अपने पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे थे. जहां उन्होंने अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि दी. तभी उनके चाचा पशुपति पारस भी वहां पहुंच गए.
चाचा पशुपति पारस को देखते ही चिराग पासवान आगे बढ़कर उनके पैर छुए. चिराग ने जहां अपने संस्कार का परिचय दिया तो वहीं पशुपति पारस ने भी सभी गिले-शिकवे भुलाकर उन्हें प्रेम से आशीर्वाद दिया.
इसके बाद दोनों चाचा-भतीजे ने लगभग 5 मिनट तक अकेले में बातचीत की. इस दौरान दोनों के चेहरे पर सकारात्मक भाव थे. हालांकि दोनों के बीच किस मुद्दे पर बातचीत हुई, इसका पता नहीं चला, लेकिन दोनों ने जिस तरह से एक-दूसरे से बातचीत की. उसने बिहार की राजनीति में एक बार फिर इस बात की हवा दे दी कि क्या दोनों चाचा-भतीजा एक बार फिर एक होने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- ‘पश्चिम एशिया में जंग जारी रही तो गंभीर दुष्परिणाम होंगे’, PM मोदी बोले- आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा
बता दें कि, चिराग पासवान के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा में दो फाड़ हो गए. जिसके बाद चाचा और भतीजे के बीच लंबी राजनीतिक और कानूनी लड़ाई चली. जिसके बाद चिराग पासवान को लोजपा पार्टी और सिंबल से हाथ धोना पड़ गया. लंबे समय तक चली सार्वजनिक राजनीतिक लड़ाई के बाद दोनों के बीच अब दिख रही केमिस्ट्री पर राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…