देश

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की अगली छलांग की तैयारी, PM मोदी ने वैश्विक कंपनियों के CEOs के साथ की अहम बैठक

PM Modi Semiconductor Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में दुनिया की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रमुखों के साथ Semiconductor Roundtable की अध्यक्षता की. बैठक में भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने, तकनीकी क्षमता बढ़ाने, कुशल मानव संसाधन तैयार करने और उभरती तकनीकों में भारत की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के तकनीकी भविष्य को आकार देने में सरकार और सेमीकंडक्टर उद्योग के बीच करीबी सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली मानव संसाधन, तेजी से तकनीक अपनाने की क्षमता और जरूरी बुनियादी ढांचे की मजबूत नींव मौजूद है. अब उद्योग की भागीदारी को स्किलिंग, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी नई तकनीकों के क्षेत्रों में और बढ़ाने की जरूरत है.

AI में एक करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने AI के क्षेत्र में भारत की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश का लक्ष्य एक करोड़ लोगों को AI में प्रशिक्षित करना है. उन्होंने कहा कि भारत की विशाल प्रतिभा-शक्ति को वैश्विक उद्योग जगत के अनुभव और विशेषज्ञता के साथ जोड़ा जाए तो बड़े अवसर पैदा किए जा सकते हैं.

पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को उभरती हुई तकनीकों में शुरुआती दौर से ही नेतृत्वकारी भूमिका हासिल करने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और अब यह क्षेत्र शुरुआती बुनियादी तैयारियों से आगे बढ़कर बड़े पैमाने पर विस्तार और नए अवसरों के चरण में प्रवेश कर रहा है.

सरकार ने भरोसेमंद नीति वातावरण का दिया भरोसा

बैठक में प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए पूर्वानुमान योग्य और तेजी से प्रतिक्रिया देने वाली नीति व्यवस्था की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि तकनीक लगातार बदल रही है, इसलिए नीतियों को भी समय के साथ तकनीकी बदलाव और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप विकसित होना चाहिए.

प्रधानमंत्री ने उद्योग प्रतिनिधियों से नीति और प्रशासनिक स्तर पर अपने सुझाव साझा करने का आह्वान किया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उद्योग से मिलने वाले सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए आगे की रणनीति में उन्हें उचित महत्व दिया जाएगा.

उन्होंने उद्योग जगत से भारत के सेमीकंडक्टर विकास के अगले चरण में सक्रिय रूप से भाग लेने का भी आह्वान किया.

CEOs ने भारत में बढ़ते अवसरों पर जताया भरोसा

बैठक में शामिल वैश्विक कंपनियों के CEOs और प्रतिनिधियों ने भारत में सेमीकंडक्टर क्षमता विकसित करने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट डेवलपमेंट के क्षेत्र में हुई प्रगति को रेखांकित किया.

उद्योग प्रतिनिधियों ने ISM 2.0 के तहत सामने आ रहे अवसरों को लेकर भरोसा जताया. उनका कहना था कि भारत सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन में अपनी क्षमताओं को विकसित कर सकता है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ रिसर्च एंड डेवलपमेंट, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और इससे जुड़े सपोर्टिंग उद्योग शामिल हैं.

CEOs ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सहयोग की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में तैयार हुआ मजबूत आधार आगे उद्योग की भागीदारी को बढ़ाने में मदद करेगा. उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी सेमीकंडक्टर और टेक्नोलॉजी हब बनाने में योगदान देने की प्रतिबद्धता भी जताई.

दुनिया की प्रमुख कंपनियों की रही भागीदारी

राउंडटेबल में सेमीकंडक्टर और टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कई प्रमुख वैश्विक और भारतीय कंपनियों के CEOs, प्रमुख अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए. इनमें SEMI, Micron, Infineon, Applied Materials, ASML, Merck, Tokyo Electron Ltd, FujiFilm, AMD, Intel, Tata Electronics, Lam Research, Rapidus, NXP, Foxconn, Semiconductor Devices, Advantest, Celesta Capital, CG Power और IBM Research समेत अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे.

ये भी पढ़ें- क्या बिहार NDA में मचने वाली है बड़ी रार? नितीश की चुप्पी के बीच जीतन राम मांझी ने ठोक दी UCC की ताल

बैठक का व्यापक संदेश यह रहा कि भारत अब सेमीकंडक्टर क्षेत्र में केवल शुरुआती क्षमता निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन, R&D, AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और पूरी सप्लाई चेन में अपनी वैश्विक भूमिका को विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

महिमा कटारिया

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago