देश

‘सामूहिक संकल्प से ही देश आगे बढ़ता है’: PM मोदी ने सुभाषितम् के जरिए बताया भारत की प्रगति का मंत्र

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रगति और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक शक्ति और एकजुटता पर बल दिया है. उन्होंने एक प्रसिद्ध संस्कृत सुभाषितम् के माध्यम से देशवासियों को एक साथ मिलकर समाज की उन्नति के लिए कार्य करने का आह्वान किया.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषितम् (‘समानी व आकूतिः समाना हृदयानि वः…’) साझा करते हुए देशवासियों को आपसी एकता, सामूहिक संकल्प और समभाव का संदेश दिया है. प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि मन की एकजुटता और निस्वार्थ सहयोग की शक्ति ही भारत की प्रगति, सामाजिक कल्याण और समृद्धि की सबसे मजबूत नींव है. उन्होंने सभी नागरिकों से एक समान संकल्प के साथ समाज तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया.

एकता और सामूहिक संकल्प के महत्व को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें राष्ट्रीय विकास और सामाजिक कल्याण को गति देने के लिए मन की एकता और सामूहिक संकल्प के महत्व को रेखांकित किया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि सामूहिक संकल्प और एकता की शक्ति के बल पर ही कोई देश आगे बढ़ता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यही एकजुटता की भावना भारत की प्रगति और समृद्धि की सबसे मजबूत नींव है.

प्रधानमंत्री द्वारा साझा किया गया सुभाषितम् इस प्रकार है:

“समानी व आकूतिः समाना हृदयानि वः
समानमस्तु वो मनो यथा वः सुसहासति॥”

इस पावन सुभाषितम् का भावार्थ है कि हमारे सभी संकल्प और उद्देश्य एक समान होने चाहिए. हमारे हृदय और मन एकता के सूत्र में बंधे होने चाहिए, ताकि हम सभी आपस में पूर्ण सहयोग और समभाव के साथ समाज तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति के लिए प्रयास करते रहें.

यह भी पढ़ें-नाग पंचमी 2026: गृह मंत्री अमित शाह ने X पर साझा किया संदेश, कहा- ‘महादेव सभी को दें शांति और सौभाग्य’

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

11 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

16 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

19 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

28 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

47 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

58 minutes ago