Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

National unity

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रगति और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक शक्ति और एकजुटता पर बल दिया है. उन्होंने एक प्रसिद्ध संस्कृत सुभाषितम् के माध्यम से देशवासियों को एक साथ मिलकर समाज की उन्नति के लिए कार्य करने का आह्वान किया.

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने बिहार निवास में शिक्षाविदों एवं सामाजिक विचारकों के प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी की, डॉ. इन्द्रेश कुमार, प्रो. शाहिद अख़्तर और कर्नल ताहिर मुस्तफ़ा के साथ हुई एक अहम बैठक, शिक्षा व्यवस्था और देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत की शैक्षिक संरचना को सुदृढ़ करना, प्रमुख राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान करना और राष्ट्र-निर्माण की सामूहिक दिशा तय करना था।

Ek Bharat Shreshtha Bharat SMVDU Katra: एसएमवीडीयू कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर युवाओं को राष्ट्रीय कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई. राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर भव्य आयोजन हुआ.

इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी "एक समुदाय, एक राष्ट्र - हिंदुस्तान" में राजनीतिक नेताओं, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति, नागरिक जिम्मेदारी और सामाजिक सद्भाव पर जोर दिया है.

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ के समापन पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि काशी में स्थित ज्ञानवापी कूप मात्र एक स्ट्रक्चर नहीं है, बल्कि वह ज्ञान प्राप्ति का माध्यम और साक्षात भगवान विश्वनाथ का प्रतीक है.