देश

नेहरू, जिन्ना के विरोध से सहमत थे… वंदे मातरम् के टुकड़े-टुकड़े किए- पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ (Vande Mataram 150 Years) पर लोकसभा में भाषण देते हुए कांग्रेस पर कड़ा निशाना साधा. उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता जवाहरलाल नेहरू पर तंज कसते हुए उन पर वंदे मातरम् पर राजनीति करने का आरोप लगाया.

प्रधानमंत्री ने क्या कहा ?

पीएम मोदी ने अपने 55 मिनट के भाषण में अंग्रेजों के शासनकाल से लेकर कांग्रेस की राजनीति तक कई मुद्दे उठाए. उन्होंने कांग्रेस की राजनीति को धर्म-विशेष अधारित राजनीति बताया. लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा, “यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को बताएं कि यह किसने किया. 1937 में मोहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग ने वंदे मातरम के खिलाफ अभियान चलाया था. लेकिन कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू ने उनका विरोध करने के बजाय, वंदे मातरम की जांच शुरू कर दी.”

उन्होंने आगे कहा कि, “पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जिन्ना के वंदे मातरम के विरोध के बाद सुभाष चंद्र बोस को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने वंदे मातरम की पृष्ठभूमि पढ़ी है और उन्हें लगता है कि यह मुसलमानों को भड़का सकता है और चिढ़ा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि वे वंदे मातरम के इस्तेमाल की जांच करेंगे, और वह भी बंकिम चंद्र के बंगाल में.”

कांग्रेस ने राष्ट्रगीत के टुकड़े-टुकड़े किया- पीएम

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राष्ट्रगीत के साथ राजनीति की और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए. साथ ही उन्होंने बतया कि, जवाहरलाल नेहरू ने दावा किया था कि वंदे मातरम मुसलमानों को भड़का सकता है. लोकसभा में “शर्म करो, शर्म करो” के नारे लगने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “पिछली सदी में कुछ ताकतों ने राष्ट्रगीत के साथ विश्वासघात किया.

बता दें कि वंदे मातरम् गीत बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी और लेखक बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा था. इसी साल इसके 150 वर्ष पूरे हुए हैं, जिसके उपलक्ष्य में संसद में 10 घंटे की विशेष चर्चा निर्धारित की गई है.


ये भी पढ़ें: INC चलते-चलते MNC हो गई…! वंदे मातरम् पर PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- नेहरू ने जिन्ना के आगे घुटने टेके


-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago