देश

वंदे मातरम पर पीएम मोदी के 14 कीवर्ड, जानें 60 मिनट में कितनी हुआ नेहरू, जिन्ना और कांग्रेस का जिक्र?

PM Modi Vande Mataram Speech: पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा के शीतकालीन सत्र के छठे दिन ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चर्चा का शुभारंभ किया. लगभग एक घंटे के अपने भाषण में उन्होंने ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ब्रिटिश शासन को दिया गया करारा जवाब था और आज भी यह नारा देशवासियों को प्रेरित कर रहा है. पीएम मोदी ने याद दिलाया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी को भी यह गीत बहुत प्रिय था तथा वे इसे राष्ट्रगान के रूप में देखते थे. बापू के लिए इस गीत में अपार शक्ति थी.

सवाल उठाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में इसके साथ इतना बड़ा अन्याय क्यों हुआ? वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात क्यों किया गया? आखिर वह कौन-सी ताकत थी जो पूज्य बापू की भावनाओं पर भी भारी पड़ गई?

60 मिनट के 14 कीवर्ड

संसद में प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम पर करीब एक घंटे भाषण दिया. इस दौरान वह कांग्रेस पर हमला करते हुए नजर आए. अपने पूरे भाषण में उन्होंने 14 बड़े कीवर्ड रिपीट किए. इसकी चर्चा अब देश में हो रही है.

  • वंदे मातरम्-121 बार
  • देश-50 बार
  • भारत-35 बार
  • अंग्रेज-34 बार
  • बंगाल- 17 बार
  • कांग्रेस- 13 बार बार
  • संविधान- 3 बार बार
  • मुसलमान- 2 बार बार
  • तुष्टिकरण- 3 बार बार
  • बंकिम चंद्र चटर्जी का नाम 10 बार
  • नेहरू का नाम 7 बार
  • महात्मा गांधी का नाम 6 बार
  • मुस्लिम लीग का नाम 5 बार
  • जिन्ना का नाम 3 बार

नेहरू पर पीएम मोदी का तीखा प्रहार

पीएम मोदी ने कहा कि 15 अक्टूबर 1936 को लखनऊ में मोहम्मद अली जिन्ना ने सबसे पहले ‘वंदे मातरम्’ के खिलाफ नारा बुलंद किया था. उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू को अपना ‘सिंहासन डोलता’ दिखाई दिया. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि नेहरू को मुस्लिम लीग के इस आधारहीन विरोध का करारा जवाब देना चाहिए था, उसकी निंदा करनी चाहिए थी, लेकिन इसके उलट उन्होंने खुद ‘वंदे मातरम्’ की ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

लोकसभा में विशेष चर्चा

संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा हो रही है. इसके लिए सदन ने पूरे 10 घंटे का समय निर्धारित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठीक दोपहर 12 बजे इस ऐतिहासिक चर्चा की शुरुआत की. इसके बाद कांग्रेस की ओर से लोकसभा में उपनेता प्रतिपक्ष गौरव गोगोई ने सबसे पहले अपनी पार्टी का पक्ष रखा.

ये भी पढ़ें: नेहरू, जिन्ना के विरोध से सहमत थे… वंदे मातरम् के टुकड़े-टुकड़े किए- पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार पूरे एक साल तक विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसी कड़ी में 2 दिसंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई थी. बैठक में तय हुआ था कि 8 दिसंबर को लोकसभा और 9 दिसंबर को राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर विस्तृत चर्चा होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

3 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

44 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

55 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago