पीएम मोदी.
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दोनों राज्यों की बाढ़ की स्थिति पैदा होने के साथ ही विजयवाड़ा जैसे शहर जलमग्न हो गए हैं. दोनों राज्यों में बिगड़े हालात की जानकारी लेने के लिए पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से फोन पर बात की.
पीएम मोदी ने दोनों मुख्यमंत्रियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी को राज्य में बिगड़े हालात के बारे में जारी दी. जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा या फिर जानमाल की हानि पहुंचाए बिना सरकार तेजी के साथ काम कर रही है. सीएम रेड्डी ने पीएम को बताया कि इस आपदा में खम्मम जिले में भारी नुकसान हुआ है.
वहीं पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार इस आपदा के समय पूरी मजबूती के साथ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के साथ खड़ी है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि खराब मौसम होने के बावजूद मदद के लिए हेलिकॉप्टर भेजे जाएंगे. बाढ़ राहत कार् के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…