Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पीएम मोदी ने सीएम रेवंत रेड्डी और चंद्रबाबू नायडू से फोन पर की बात

पीएम मोदी ने दोनों मुख्यमंत्रियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी को राज्य में बिगड़े हालात के बारे में जारी दी.

PM Modi

पीएम मोदी.

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दोनों राज्यों की बाढ़ की स्थिति पैदा होने के साथ ही विजयवाड़ा जैसे शहर जलमग्न हो गए हैं. दोनों राज्यों में बिगड़े हालात की जानकारी लेने के लिए पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से फोन पर बात की.

पीएम मोदी ने फोन पर की बात

पीएम मोदी ने दोनों मुख्यमंत्रियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी को राज्य में बिगड़े हालात के बारे में जारी दी. जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा या फिर जानमाल की हानि पहुंचाए बिना सरकार तेजी के साथ काम कर रही है. सीएम रेड्डी ने पीएम को बताया कि इस आपदा में खम्मम जिले में भारी नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ें– “अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे, सरकारी तंत्र मूकदर्शक बना देख रहा”, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

हर संभव मदद का दिया भरोसा

वहीं पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार इस आपदा के समय पूरी मजबूती के साथ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के साथ खड़ी है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि खराब मौसम होने के बावजूद मदद के लिए हेलिकॉप्टर भेजे जाएंगे. बाढ़ राहत कार् के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital